जी-20 शेरपा पद से अमिताभ कांत ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी के रहे हैं खास

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली| नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने जी-20 शेरपा पद से इस्तीफा दे दिया है। केरल कैडर के 1980 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी कांत को पीएम मोदी ने 2022 में भारत के जी-20 शेरपा के रूप में नियुक्त किया था। उन्होंने पियूष गोयल की जगह ली थी। उनके कार्यकाल के दौरान भारत ने जी-20 की अध्यक्षता की थी। भारत जी-20 की बैठक में सालाना प्रस्ताव पास कराने में सफल रहा था। साथ ही, अफ्रीकी संघ संघ को जी-20 में शामिल किया गया था।

पीएम नरेंद्र मोदी को जताया आभार
कांत ने लिंक्डइन पर पोस्ट किया- 45 साल के समर्पित सरकारी सेवा के बाद मैं नए अवसरों की तलाश में हूं। जी-20 शेरपा के रूप में मेरा इस्तीफा स्वीकार करने के लिए पीएम मोदी का आभारी हूं। पीएम मोदी को भारत की वृद्धि, विकास और प्रगति में योगदान करने का अवसर देने के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

जी-20 की अध्यक्षता का नेतृत्व करना मील का पत्थर
उन्होंने आगे लिखा कि साल 2023 में भारत की जी-20 अध्यक्षता का नेतृत्व करना मेरे करियर के लिए मील का पत्थर था। वैश्विक चुनौतियों के बीच हमने जी-20 के घोषणापत्र को सर्वसम्मति से पारित करवाया। बैठक के दौरान प्रमुख विकासात्मक मुद्दो पर ध्यान केंद्रित किया। कांत ने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता जन केंद्रित और समावेश थी। इसकी बैठकें भारत के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की गई। इसने सहकारी संघवाद को मजबूती दी। स्थानीय संस्कृति का जश्न मनाया गया। देशभर में बुनियादी ढांचे को उन्नत किया। हमने जी-20 में अफ्रीकी संघ को शामिल करने में भी सफलता सुनिश्चित की।

डिजिटल पेमेंट की बुनियादी नींव रखी
उन्होंने लिखा कि नीति आयोग के सीईओ के रूप में मुझे आकांक्षी जिला कार्यक्रम का नेतृत्व करने का मौका मिला। इस कार्यक्रम ने 115 सबसे अविकसित जिलों की रूपरेखा बदल दी। भारत में डिजिटल पेमेंट की बुनियादी नींव रखने में मदद की। नीतिगत सुधारों को आगे बढ़ाया। मैंने इज ऑफ डूइंग बिजनेस, स्टार्टअप जैसी प्रमुख पहलों को आगे बढ़ाया। देश को विश्व बैंक की रैंकिंग में 79 पायदान ऊपर चढ़ने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि अब वह स्टार्टअप, अकादमिक क्षेत्र और थिंक टैंक में अपना योददान देने को इच्छुक हैं।

Leave a Reply