छिंदवाड़ा में चलती ट्रेन से अलग हुए 3 डिब्बे, टला बड़ा हादस ; सभी यात्री सुरक्षित

छिंदवाड़ा में चलती ट्रेन से अलग हुए 3 डिब्बे, टला बड़ा हादस ; सभी यात्री सुरक्षित

छिंदवाड़ा देश/प्रदेश प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में मंगलवार को बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। छिंदवाड़ा में सिवनी-बैतूल स्पेशल ट्रेन के इंजन से तीन डिब्बे अलग हो गए। हादसे के बाद ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया। आनन-फानन में रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अलग हुए तीनों डिब्बों को फिर से इंजन से जोड़ा गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान जानमाल की हानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। ट्रेन सुबह 8 बजे बैतूल के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन ने कुछ ही दूरी तय की थी कि चार फाटक के पास हादस हो गया। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को अचानक धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। आवाज इतनी तेज थी कि ट्रेन में कई यात्रियों आनन-फानने में इधर से उधर जाने लगे। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए पूरे ट्रेन में दहशत का माहौल बन गया। कुछ देर के लिए पूरे ट्रेन में दहशत का माहौल बन गया।

ट्रेन की स्पीड ज्यादा नहीं थी
कई यात्री ट्रेन से उतरकर किनारे खड़े हो गए। ट्रेन करीब आधा घंटा वहीं जस की तस खड़ी रही। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ट्रेन के इंजन से डिब्बे अलग हुए तो ट्रेन की स्पीड ज्यादा नहीं थी। यानी अगर ट्रेन हाई स्पीड में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ये भी पढ़े : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिप्रा के तट पर उज्जैन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply