यिनचुआन| चीन के यिनचुआन शहर में एक रेस्टोरेंट में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई। 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना बुधवार देर रात की है। हादसे के दौरान इला के में काफी भीड़ थी। यहां ड्रैगन बोट फेस्टिवल की तैयारियां चल रही थीं। चीनी मीडिया ‘शिन्हुआ’ के मुताबिक, गैस के रिसाव के कारण धमाका हुआ। चीनी मीडिया ‘शिन्हुआ’ ने घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें जारी की हैं। इसमें आग बुझने के बाद मौके पर मौजूद दमकल विभाग की गाड़ियां नजर आ रही हैं। दमकलकर्मी घायल लोगों को एंबुलेंस तक ले जाते हुए भी दिख रहे हैं।
दमकल विभाग के मुताबिक, रेस्टोरेंट में पहले तो एक धमाका हुआ। इसके बाद वहां आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि तेजी से फैल गई। हालांकि, दमकल की गाड़ियां फौरन मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया गया। रेस्टोरेंट में हुए धमाके के बाद लोगों की सेफ्टी को लेकर सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। लोग सरकार से घनी आबादी वाले इलाके को सुरक्षित बनाने के लिए योजनाएं बनाने की मांग कर रहे हैं।
ये पहली बार नहीं है जब चीन के किसी रेसिडेंशियल एरिया या घनी आबादी वाले इलाके में धमाका हुआ या आग लगी हो। इससे पहले 25 नवंबर 2022 को शिंजियांग में एक बिल्डिंग की 15वीं मंजिल में आग लगी गई थी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी। 9 लोग घायल हुए थे। यह आग इलेक्ट्रिक सॉकेट एक्सटेंशन के चलते आग लगी थी। पुलिस के मुताबिक, इमारत में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे।


