अमेरिका

ग्रीन कार्ड के लिए फर्जी डकैती की साजिश : अमेरिका में 11 भारतीयों पर वीजा धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

अंतर्राष्ट्रीय अमेरिका देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, न्यूयॉर्क। अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से रह रहे 11 भारतीय नागरिकों पर ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए दुकानों में नकली हथियारबंद डकैती करवाने का गंभीर आरोप लगा है। अमेरिकी संघीय अभियोजकों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इन लोगों ने सुरक्षा एजेंसियों को गुमराह करने के लिए इस पूरी साजिश को अंजाम दिया।

अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों ने जानबूझकर दुकानों में फर्जी लूटपाट करवाई ताकि वहां काम करने वाले कर्मचारी खुद को अपराध का शिकार बता सकें। ऐसा करने के पीछे का मकसद ‘यू’ गैर-आव्रजन वीजा (यू वीजा) के लिए आवेदन करना था, जो ग्रीन कार्ड पाने का एक आसान रास्ता माना जाता है। इस मामले में जीतेंद्रकुमार पटेल, महेशकुमार पटेल, संजयकुमार पटेल, दीपिकाबेन पटेल, रमेशभाई पटेल, अमिताबहेन पटेल, रौनककुमार पटेल, संगीताबेन पटेल, मिंकेश पटेल, सोनल पटेल और मितुल पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े : लखनऊ में राहुल गांधी का बड़ा हमला : बोले- मोदी मनोवैज्ञानिक रूप से खत्म, अमेरिका के सामने किया सरेंडर

ये सभी आरोपी अमेरिका के अलग-अलग राज्यों जैसे केंटुकी, ओहायो और मैसाचुसेट्स में अवैध रूप से रह रहे थे। न्याय मंत्रालय के अनुसार, दीपिकाबेन को पहले ही भारत वापस भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों में से कुछ को मैसाचुसेट्स में गिरफ्तार कर बोस्टन की अदालत में पेश किया गया, जबकि बाकी आरोपियों की पेशी केंटुकी और मिसौरी जैसे राज्यों में हुई। आरोप पत्र के मुताबिक, मार्च 2023 में इस गिरोह ने मैसाचुसेट्स और अन्य इलाकों में करीब छह शराब की दुकानों और फास्ट फूड केंद्रों पर बनावटी डकैतियां करवाईं। इसका मुख्य उद्देश्य यह था कि वहां मौजूद कर्मचारी कानूनी रूप से यह दावा कर सकें कि वे किसी हिंसक अपराध के पीड़ित हैं और उन्होंने जांच में पुलिस की मदद की है।

गौरतलब है कि अमेरिका में ‘यू वीजा’ उन लोगों को दिया जाता है जो किसी गंभीर मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना का शिकार हुए हों और अपराधियों को पकड़ने में प्रशासन का सहयोग करें। यह वीजा मिलने पर व्यक्ति को अमेरिका में काम करने की अनुमति मिल जाती है और आगे चलकर ग्रीन कार्ड यानी वहां की स्थायी नागरिकता पाने का रास्ता साफ हो जाता है। इसी कानून का गलत फायदा उठाने के चक्कर में अब ये सभी भारतीय नागरिक कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply