एजेंसी, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के गांदरबल इलाके में सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार की पूरी रात चली इस मुठभेड़ के दौरान जवानों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। सेना की तरफ से बुधवार को इस बारे में आधिकारिक जानकारी साझा की गई है। दरअसल गांदरबल जिले के अरहामा क्षेत्र में कुछ संदिग्ध गतिविधियों की खबरें मिली थीं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार रात को ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
#WATCH | J&K: A joint operation by the Police, Army, and CRPF is currently underway in the Arhama forest area of Ganderbal. One terrorist eliminated.
(Visuals deferred by unspecified time; no live operational details disclosed) pic.twitter.com/pilaVKkhYs
— ANI (@ANI) April 1, 2026
श्रीनगर की चिनार कोर ने इस पूरे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस को खुफिया सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर अरहामा में यह जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया। जब सुरक्षा बल इलाके की तलाशी ले रहे थे, तभी सतर्क जवानों ने कुछ लोगों को संदिग्ध हालत में देखा। जवानों ने उन्हें रुकने की चेतावनी दी, लेकिन उन लोगों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
ये भी पढ़े : मध्य पूर्व में महायुद्ध का 32वां दिन : इजरायल की इस्फहान पर भीषण बमबारी, ईरान ने दागी मिसाइलें और अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया
आतंकवादियों की तरफ से गोलीबारी होने के बाद भारतीय सेना ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। इस जवाबी फायरिंग में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों के मुताबिक इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि किसी भी अन्य छिपे हुए खतरे को खत्म किया जा सके। सेना और पुलिस की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ मौके पर डटी हुई हैं।


