एजेंसी, इस्लामाबाद/नई दिल्ली। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए उसे खुलेआम चेतावनी दी है। सियालकोट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आसिफ ने कहा कि अगर भारत की ओर से किसी भी तरह की गुप्त सैन्य कार्रवाई या हमला करने की कोशिश की गई, तो इस बार जंग सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं रहेगी। उन्होंने बेहद भड़काऊ लहजे में दावा किया कि उनका निशाना कोलकाता तक हो सकता है और वे भारत को उसके घर में घुसकर नुकसान पहुंचाएंगे।
Ranchi, Jharkhand: On Pakistan Defence Minister Khawaja Asif’s statement, BJP spokesperson Pratul Shah Deo says, “Does Pakistan have the courage to challenge India? During Operation Sindoor, when we struck inside their territory, they must not have forgotten how we destroyed the… pic.twitter.com/O5jo0QzBQr
— IANS (@ians_india) April 5, 2026
साजिश और झूठे दावों का सहारा
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने बिना किसी ठोस सबूत के यह आरोप लगाया कि भारत अपने ही लोगों या हिरासत में लिए गए पाकिस्तानियों का इस्तेमाल करके एक बनावटी नाटक रचने की योजना बना रहा है। आसिफ का कहना है कि भारत पाकिस्तान पर आतंकवाद का झूठा आरोप लगाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसी कोई स्थिति पैदा होती है, तो भारत को पिछले साल की तुलना में कहीं अधिक शर्मिंदगी और अपमान झेलना पड़ेगा।
भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दोटूक चेतावनी
ख्वाजा आसिफ के इस विवादित बयान पर फिलहाल भारत की ओर से कोई नई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही अपनी मंशा साफ कर चुके हैं। केरल के एक कार्यक्रम में उन्होंने पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि पड़ोसी देश ने दोबारा कोई गलत कदम उठाया, तो भारतीय सेना उसका निर्णायक जवाब देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है और दुश्मन की हर नापाक हरकत का ऐसा जवाब दिया जाएगा जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे।
अफगानिस्तान और भारत पर मिलीभगत का आरोप
यह पहली बार नहीं है जब आसिफ ने इस तरह के बेतुके बयान दिए हैं। इससे पहले भी वह भारत और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर पाकिस्तान के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ने का आरोप लगा चुके हैं। आसिफ का मानना है कि दिल्ली और काबुल की सोच पाकिस्तान के खिलाफ एक जैसी है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि सुरक्षा की कोई पक्की गारंटी नहीं मिलती है, तो पाकिस्तान अफगानिस्तान के भीतर दोबारा सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।
ऑपरेशन सिंदूर और पिछला तनाव
दोनों देशों के बीच यह कड़वाहट 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद काफी बढ़ गई थी। उस हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के भीतर मौजूद आतंकी ठिकानों को मिसाइलों और ड्रोन्स से निशाना बनाया था। भारतीय सेना की उस बड़ी कार्रवाई में करीब 100 से ज्यादा आतंकी ढेर हुए थे और लश्कर-ए-तैयबा व जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वॉर्टर समेत नौ प्रमुख ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच चार दिनों तक भारी तनाव रहा था, जो 10 मई 2025 को सीजफायर के बाद शांत हुआ।
ये भी पढ़े : भारत की खोई वैज्ञानिक प्रतिष्ठा को प्राप्त करने का शंखनादद मास्टर ऑफ टाइम
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें


