‘क्या यही मोहब्बत की दुकान है’, रणदीप सुरजेवाला के बयान पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

भोपाल मध्‍य प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय हरियाणा

कैथल (हरियाणा)। कांग्रेस नेता और गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले रणदीप सुरजेवाला ने विवादित बयान दिया है। कैथल में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने भाजपा समर्थकों और इस पार्टी को वोट देने वालों को राक्षस करार दे दिया। बड़ी संख्या में यूजर्स ने सुरजेवाला के बयान को गलत करार दिया है।
रणदीप सुरजेवाला ने कहा,
जो लोग भाजपा को वोट देते हैं और भाजपा समर्थक हैं, वे राक्षस प्रवृत्ति के हैं। मैं महाभारत की इस भूमि से श्राप देता हूं… : कैथल में कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला, हरियाणा

भाजपा की प्रतिक्रिया : देश तरक्की न करें, इसलिए देते हैं श्राप
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,
जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। कांग्रेस नेता जनता को राक्षस कह रहे हैं। क्या बीजेपी को वोट देने वाले करोड़ों लोग राक्षस हैं? सोनिया गांधी और राहुल गांधी क्या कहते हैं? क्या आप जनता को राक्षस मानते हैं? भाजपा जनता को भगवान मानती है। मैं हमेशा कहता हूं कि मध्य प्रदेश मेरा मंदिर है, वहां रहने वाली जनता मेरी भगवान है और हम उस भगवान के पुजारी हैं। आप खुद को भगवान मानते हैं। क्या यही आपकी ‘मोहब्बत की दुकान’ है?

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा,
‘कांग्रेस ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं। अफजल गुरु को अफजल गुरु जी और ओसामा को ओसामा जी कहने वाली पार्टी के रणदीप सुरजेवाला ने अब भारतीय मतदाताओं को गाली देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस पार्टी विदेशी धरती पर कहती है कि लोकतंत्र मर गया है और भारत माता की हत्या हो गई है। अब रणदीप सुरजेवाला बीजेपी को वोट देने वाले कम से कम 23 करोड़ लोगों को राक्षस बता रहे हैं। लोकतंत्र में नागरिक भगवान का रूप होते हैं, लेकिन कांग्रेस उन्हें राक्षस कह रही है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस किस अहंकार में जी रही है।
स्थानीय सांसद नायब सैनी ने कहा,
कांग्रेस ने देश के सामने समस्याएं पैदा की हैं और कांग्रेस के लोग, इसलिए इस तरह के श्राप देते रहते है, ताकि देश तरक्की न करें। हकीकत यह है कि जब कांग्रेस के लोग इस तरह के श्राप देते हैं, तो देश विकास की ऊंचाइयों को छूता है।
रणदीप सुरजेवाला के बयान पर सोशल मीडिया रिएक्शन्स
ये आदमी एक पार्षद का चुनाव जीत नहीं पाता है खुद से, इसलिए इन्हें राज्यसभा से एंट्री दी गई है। जब जनता का विश्वास हासिल नहीं कर पा रहे है, तो जनता को ही राक्षस बोल रहे है और शाप दे रहे है। रणदीप बाबू, अगर यही बात है तो और भी रा क्षस इस बार आगे आने वाले है और आपकी पार्टी को पहले से भी कम सीट मिलेगा। मिलिए कांग्रेस में उभरते नये दिग्विजय सिंह से। कांग्रेस को नेस्तनाबूद करने में रणदीप सुरजेवाला का सहयोग भी इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। ऐसी भाषाओं से ही लोगों का विश्वास इन पार्टियों पर काम होता जा रहा है। जनता को गाली देने वाले को 2024 मे अक्ल आ जाएगी।

Leave a Reply