कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ की संगठनात्मक समीक्षा बैठक

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ की संगठनात्मक समीक्षा बैठक

देश/प्रदेश प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। मीटिंग में जमीनी मुद्दों पर बातचीत होने बताया गया। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में मनरेगा नए नाम को लेकर, एसआईआर और संगठन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में आलाकमान अलग-अलग संगठनात्मक विषयों पर कांग्रेस नेताओं से फीडबैक लेने के साथ समीक्षा होना बताया गया। जैसा की बताया गया कि पार्टी में जिला स्तर से प्रदेश स्तर तक नियुक्तियां कई दिनों से लंबित पड़ी हुई है। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ,आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया समेत कई नेता मौजूद रहे। बैठक में परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। इसके बाद ये माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश में कई जिला अध्यक्षों का भविष्य तय होगा। राज्य नेताओं को कांग्रेस आलाकमान से पार्टी को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन मिल सकता है। कांग्रेस की इस दिल्ली बैठक पर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस की कमजोर स्थिति को लेकर निशाना साधा।

ये भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दर्दनाक रोड एक्सीडेंट : सीआरपीएफ जवान समेत 4 लोगों की मौत
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply