ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने से उज्जैन में किसान ने लगाई फांसी, मरने से पहले वाट्सएप पर लगाया स्टेटस..

ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने से उज्जैन में किसान ने लगाई फांसी, मरने से पहले वाट्सएप पर लगाया स्टेटस..

उज्जैन देश/प्रदेश प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, उज्जैन। उज्जैन जिले के तराना में मंगलवार को हुई ओलावृष्टि व वर्षा से फसल बर्बाद होने से परेशान एक किसान ने आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उसका शव खेत में फंदे पर लटका मिला। अप्रैल में मृतक की बहन की शादी थी। मरने से पहले उसने फोन पर समधी से कहा कि बयाना दे चुका हूं, अब कैसे शादी होगी। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उसने अपने वाट्सएप पर स्टेटस में ‘तड़प-तड़प के इस दिल से आह निकलती रही’ गाने के साथ खराब फसल का वीडियो लगाया। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है। तराना पुलिस ने बताया कि पकंज मालवीय निवासी ग्राम खेड़ा जामुनिया ने छह बीघा खेत में गेहूं की फसल लगाई थी। मंगलवार को हुई ओलावृष्टि व वर्षा से फसल नष्ट हो गई थी। जिससे पकंज काफी परेशान था। मंगलवार रात को वह खेत पर गया था, इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। बुधवार सुबह खेत में उसका शव फंदे पर लटका मिला है।

बहन की अप्रैल में शादी
पकंज के पिता की मौत हो चुकी है। उसके परिवार में मां, पत्नी, आठ वर्षीय पुत्र व पांच वर्षीय पुत्री तथा उसकी दो बहनें है। एक बहन की अप्रैल में शादी होने वाली थी। पूरा परिवार बहन की शादी की तैयारियों में जुटा था।

समधी को फोन पर बताई थी पीड़ा
पकंज ने मंगलवार रात को समधी ईश्वरलाल को ओलावृष्टि के बाद फोन किया था। उसने फसल बर्बाद होने के कारण बहन की शादी को लेकर चिंता जताई थी। उसका कहना था कि अब शादी कैसे हो पाएगी, जबकि वह बयाना भी दे चुका है। ईश्वरलाल ने उन्हें समझाइश दी थी सब मिलकर व्यवस्था कर लेंगे चिंता न करें, इसके बाद भी उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

विधायक ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढाढस
किसान के आत्महत्या की सूचना मिलने पर तराना के विधायक महेश परमार मौके पर पहुंचे थे। परमार ने किसान के परिवार को सांत्वना दी। परमार का कहना था कि किसान ने फसल खराब होने के कारण आत्महत्या की है। शासन से 50 लाख रुपये मुआवजा मांगने की भी बात कही है।

ये भी पढ़े : मध्यप्रदेश में बैंकिंग सेवाएं ठप : 5-डे वीक की मांग पर 40 हजार कर्मचारी हड़ताल पर, 7 हजार शाखाओं में ताले
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply