एक्सप्रेस वे पर भाजपा नेता ने बनाए यौन संबंध, सीसीटीवी कैमरे में बिना कपड़ों के हुआ कैद, वीडियो वायरल

नई दिल्ली प्रादेशिक मंदसौर मध्‍य प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, मंदसौर। मंदसौर जिले के ग्राम बनी निवासी जिपं सदस्‍य के पति भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का मुंबई-दिल्‍ली एक्‍सप्रेस वे पर एक महिला के साथ यौन संबंध बनाते वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक्‍सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। उसके बाद भाजपा में हलचल तेज हो गई है। इधर, भाजपा संगठन ने चुप्‍पी साध ली है। ज्‍यादा हो हल्‍ला होने पर भानपुरा थाने पर मामला भी दर्ज किया है।

हाईवे पर बना रहे थे यौन संबंध
जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले की दलौदा तहसील के ग्राम बनी निवासी भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का यौन संबंध बनाते वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला बिना कपड़ों के उनके साथ दिख रही है। पूरा मामला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। धाकड़ व महिला सड़क पर बेहद शर्मनाक स्थिति में दिख रहे हैं। वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों एक सफेद रंग की कार से हाईवे पर उतरते दिखते हैं। इस दौरान महिला बिना कपड़ों के थी। कार परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में मनोहरलाल धाकड़ के ही नाम पर दर्ज है।

Leave a Reply