मध्यप्रदेश के सतना में भाजपा नेता ने युवती को मारे 6 थप्पड़, छोड़ने की लगाती रही गुहार

मध्यप्रदेश के सतना में भाजपा नेता ने युवती को मारे 6 थप्पड़, छोड़ने की लगाती रही गुहार

देश/प्रदेश प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश सतना

एजेंसी, सतना। मध्यप्रदेश के सतना में एक भाजपा नेता का युवती पर थप्पड़ बरसाते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा नेता युवती को रोककर उस पर थप्पड़ बरसाते दिख रहा है। वीडियो में भाजपा नेता युवती को एक दो नहीं बल्कि 6 थप्पड़ मारते दिख रहा है। आरोप है कि भाजपा नेता ने युवती के साथ ही उसकी मां के साथ भी मारपीट की है। घटना भाजपा नेता की दुकान के गोदाम की है और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है।

भाजपा नेता ने युवती पर बरसाए थप्पड़
सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र का ये मामला है। वीडियो में जो भाजपा नेता युवती पर थप्पड़ बरसाते दिख रहा है उसका नाम पुलकित टंडन है जो कि भाजपा मंडल अध्यक्ष है। घटना मंगलवार रात उस वक्त की है जब मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन अपनी दुकान के गोदाम में था और वहीं पर ये पूरी घटना हुई। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें पुलकित टंडन युवती को रोककर उसे एक के बाद एक 6 थप्पड़ मारते दिख रहा है। वीडियो के अंत में एक युवक और नजर आ रहा है।

पीड़िता का आरोप
पीड़ित युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि वो ब्यूटी पार्लर का संचालन करती है। भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन से पुरानी पहचान है। पीड़िता की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। पीड़िता का आरोप है कि जब वो मंगलवार को रात में पुलकित टंडन के गोदाम पर पहुंची तो पुलकित शराब पी रहा था ये देखकर वो वापस आने लगी तो पुलकित ने उसे रोका और उसके साथ मारपीट की। जब मां और भाई पहुंचे तब भी पुलकित गाली-गलौच करता रहा और वीडियो बनाने के कारण भाई का मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया।

ये भी पढ़े : मध्यप्रदेश में पचमढ़ी अभयारण्य से अलग हुआ पचमढ़ी नगर, मोहन कैबिनेट में कई अहम फैसलों को मंजूरी
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply