इंदौर : संभागायुक्त कार्यालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, जमकर हंगामा

प्रादेशिक प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

इंदौर। मतदान के दौरान ही संभागायुक्त कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। भाजपा ने यहां फर्जी मतदान का आरोप लगाया तो कांग्रेस का कहना था कि अल्पसंख्यक क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा है। हंगामे की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक अश्विन जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन पर भाजपा का पक्ष लेने का आरोप भी लगाया। इधर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौके पर पहुंचे। उनके और कांग्रेस के सुरेंद्र जैन के बीच तीखी बहस भी हुई।

कागदीपुरा में हुआ विवाद
कागदीपुरा में भी मतदान के दौरान विवाद हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनकी टेबलें फेंक दीं। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही छत्रीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत करवाया। मामले में कोई एफआइआर दर्ज नहीं हुई है।

कलारिया में विवाद के बाद पथराव, एफआइआर
धार रोड़ स्थित कलारिया में भी मतदान को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने मतदान करने जा रहे युवकों के साथ मारपीट की और पथराव कर दिया। चंदन नगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज की है। डीसीपी (जोन-4) आरके सिंह के मुताबिक, राहुल चौहान चचेरे भाई अभिषेक के साथ मतदान कर लौट रहा था। राजा राजकमल और उसके साथी दिनेश मानीवाल, सचिन चौधरी, राजेश चौधरी ने रोका और दोनों भाइयों के साथ मारपीट की और पथराव भी किया।

Leave a Reply