भोपाल। पूर्व मंत्री मुकेश नायक अब प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष होंगे। अभी तक यह दायित्व संभाल रहे केके मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष का मीडिया सलाहकार बनाया गया है। नौ मुख्य प्रवक्ता सहित 21 प्रवक्ताओं की नई टीम बनाई गई है। इसमें सरकारी नौकरी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाली निशा बांगरे को भी शामिल किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया विभाग का पुनर्गठन किया है। इसमें केके मिश्रा के लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें अपना मीडिया सलाहकार बनाया है। वह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठेंगे और मीडिया से जुड़े मामलों में समन्वय का काम देखेंगे। मीडिया विभाग में उपाध्यक्ष के पद को समाप्त करते हुए मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी को अब प्रदेश कांग्रेस की टीम में शामिल किया गया है तो विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस की सदस्यता लेने वाली रोशनी यादव को स्थान दिया गया है
मुख्य प्रवक्ता
भूपेंद्र गुप्ता, मृणाल पंत, शैलेंद्र पटेल, कुणाल चौधरी, विपिन वानखेड़े, विनय सक्सेना, निशा बांगरे, रोशनी यादव और अब्बास हफीज। डा. अशोक मर्सकोले, बैजनाथ कुशवाहा, रवि सक्सेना, अमित शर्मा, राम पांडेय, जितेंद्र मिश्रा, मिथुन अहिरवार, रवि वर्मा, फरहाना खान, आरपी सिंह, स्वदेश शर्मा, संगीता शर्मा, अवनीश बुंदेला, राजकुमार केलू उपाध्याय, योगेश यादव, विवेक त्रिपाठी, अपराजिता पांडेय, संतोष गौतम, आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, स्पर्श चौधरी, अवनी बंसल और रीना बोरासी।


