आरसीबी ने पंजाब किग्स को 8 विकेट से हराते हुए नौ साल बाद फाइनल में अपनी जगह बनाई

क्रिकेट खेल देश/प्रदेश पंजाब राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, चंडीगढ़। आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रन ही बना सकी। पंजाब के लिए मार्कस स्टायनिस ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। हालांकि, पंजाब के खराब प्रदर्शन को देखकर प्रीति जिन्टा भी मायूस हो गई। उधर, फैन्स अनुष्का शर्मा और प्रीति जिंटा का कंपैरिजन भी शुरू कर दिया है। एक्स पर एक यूजर ने लिखा है, ‘आज का कॉम्पिटिशन अनुष्का शर्मा और प्रीति जिंटा की स्माइल के बीच होगा।’ एक अन्य यूजर लिखती हैं, ‘आप किसी को भी सपोर्ट करें, प्रीति जिंटा के लिए बुरा जरूर लगेगा। फिलहाल, राॅयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु को जीत के लिए 102 रनों का लक्ष्य रखा गया। आरसीबी ने पंजाब किग्स को 8 विकेट से हराते हुए नौ साल बाद फाइनल में अपनी जगह बना ली।

दरअसल, 102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मुकाबले को जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए जुट गई। इस दौरान मैदान में उतरे फिलिप साल्ट और विराट कोहली फॉम मे दिखाई पड़े। दोनों ही बल्लेबाजे लम्बे शॉट खेलने का प्रयास करने लगे। इसी बीच आरसीबी को विराट कोहली के आउट होने पर झटका लगा। विराट 12 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने दो बॉउड्री भी लगाई। इसके बाद मंयक अग्रवाल फिलिप साल्ट का साथ देने मैदान में उतरे। वहीं, फिलिप साल्ट अपने अर्धशतक की तरफ बढ़ते रहे। सातवें ओवर में मंयक अग्रवाल 13 गेंदों में 196 रन बनाकर अपना विकेट गवां बैठे। मंयक ने दो चौके और एक छक्का लगाकर फिलिप साल्ट के साथ पचास रनों की पार्टनरशिप की। इसके बाद रजत पाटीदार बल्लेबाजी करने पहुंचे। इस दौरान फिलिप ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। फिलिप ने छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए 56 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, रजत पाटीदार भी 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

Leave a Reply