अफगानिस्तान

अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर पलटवार : खैबर पख्तूनख्वा में सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

अंतर्राष्ट्रीय अफगानिस्तान देश/प्रदेश नई दिल्ली पाकिस्तान राष्ट्रीय

एजेंसी, इस्लामाबाद। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव युद्ध जैसे हालात में बदल गया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में स्थित सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। यह कार्रवाई बीती रात पाकिस्तान द्वारा अफगान क्षेत्रों में किए गए हमलों के जवाब में की गई है। अफगान अधिकारियों के अनुसार, कोहाट क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना के किलों और ठिकानों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया है।

इससे पहले गुरुवार की रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और कंधार में बमबारी की थी। तालिबान सरकार के अनुसार, पाकिस्तानी हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 6 लोगों की जान चली गई और 15 अन्य घायल हुए हैं। पाकिस्तानी वायुसेना ने एक निजी एयरलाइन के फ्यूल डिपो को भी निशाना बनाया, जो नागरिक और संयुक्त राष्ट्र के विमानों को ईंधन की आपूर्ति करता है। पाकिस्तान का दावा है कि उसने ये हमले प्रतिबंधित संगठन टीटीपी के ठिकानों को खत्म करने के लिए किए हैं, जबकि तालिबान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया है।

ये भी पढ़े : होर्मुज जलडमरूमध्य के खतरे को पार कर कच्चा तेल लेकर मुंबई पहुंचा पहला जहाज, बीच रास्ते में ट्रैकिंग से हो गया था गायब

दोनों देशों के बीच जारी इस सैन्य टकराव ने अब तक भारी तबाही मचाई है। पाकिस्तान ने इस अभियान को ‘गजब लिल हक’ नाम दिया है और दावा किया है कि उसने अब तक सैकड़ों तालिबान लड़ाकों को ढेर कर दिया है और उनकी कई चौकियां तबाह कर दी हैं। दूसरी ओर, तालिबान का दावा है कि इस संघर्ष में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं। सीमावर्ती इलाकों में हो रही इस गोलाबारी और हवाई हमलों के कारण अब तक एक लाख से अधिक लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में हुई सैन्य कार्रवाई में कई निर्दोष नागरिकों और बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। फिलहाल दोनों देशों की सीमाओं पर भारी सेना तैनात है और स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है। अफगानिस्तान ने चेतावनी दी है कि वे अपनी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे, वहीं पाकिस्तान अपनी सुरक्षा का हवाला देते हुए आतंकी ठिकानों पर हमले जारी रखने की बात कह रहा है।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply