दिल्ली हाईकोर्ट से राजेंद्र भारती को झटका, दतिया विधानसभा में उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज
दतिया विधानसभा उपचुनाव: राजेंद्र भारती की सदस्यता शून्य
एजेंसी, नई दिल्ली। दतिया विधानसभा क्षेत्र को लेकर आए एक बड़े कानूनी फैसले ने मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राजेंद्र भारती को राहत नहीं मिलने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता शून्य घोषित कर दी गई है। धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में मिली सजा के चलते यह फैसला सामने आया है, जिसके बाद दतिया विधानसभा सीट अब रिक्त हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में उपचुनाव की संभावनाओं को प्रबल कर दिया है।
बैंक घोटाला मामला, पूर्व MLA राजेंद्र भारती को हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, अगली सुनवाई इस दिन
Rajendra Bharti Fraud Case | #RajendraBharti | #MPNews | #MadhyaPradesh | MP News | MadhyaPradesh https://t.co/dAfvYehBtZ
— IBC24 News (@IBC24News) April 28, 2026
सीट खाली होने की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम प्रमुख दावेदार के रूप में चर्चा में आ गया है। दतिया में उनकी मजबूत पकड़ और लंबे अनुभव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी इस मौके को भुनाने की तैयारी में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने उपचुनाव को लेकर अपनी अंदरूनी रणनीति पर काम करना भी शुरू कर दिया है।
दूसरी ओर, विपक्ष के लिए यह स्थिति एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है, क्योंकि उन्हें अब नए सिरे से अपनी जमीन तैयार करनी होगी। मामले की अगली सुनवाई 29 जुलाई को होनी है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। फिलहाल, दतिया में चुनावी माहौल बनने लगा है और जल्द ही निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े : राज्यसभा में बड़ा राजनीतिक उलटफेर : ‘आप’ के 7 सांसद आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल, सभापति ने दी हरी झंडी
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें


