किसानों को केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात, जूट का एमएसपी बढ़ाया

किसानों को केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात, जूट का एमएसपी बढ़ाया

व्यापार

एजेंसी, नई दिल्ली। किसानों को केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात, जूट का एमएसपी बढ़ाया : केंद्र सरकार ने जूट किसानों को बड़ी राहत देते हुए 2026-27 मार्केटिंग सीजन के लिए कच्चे जूट (टीडी-3 ग्रेड) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 275 प्रति क्विंटल बढ़ाकर 5925 कर दिया है। इस फैसले की जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद दी। सरकार का कहना है कि यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और जूट उत्पादन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

50प्र. से ज्यादा लागत का भरोसा
सरकार ने स्पष्ट किया कि एमएसपी तय करने का आधार वही सिद्धांत है, जिसके तहत किसानों को अखिल भारतीय औसत उत्पादन लागत से कम से कम 50प्र. अधिक मूल्य सुनिश्चित किया जाता है। इस वृद्धि के साथ जूट किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। भारत दुनिया के सबसे बड़े कच्चे जूट उत्पादक देशों में से एक है और पूर्वी राज्यों विशेषकर पश्चिम बंगाल, असम और बिहार में लाखों किसान इस फसल पर निर्भर हैं।

2014 के बाद 2.5 गुना बढ़ा एमएसपी
सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 2014 में कच्चे जूट का एमएसपी ₹2400 प्रति क्विंटल था, जो अब बढ़कर ₹5925 हो गया है। यानी पिछले एक दशक में एमएसपी में करीब 2.5 गुना की वृद्धि दर्ज की गई है। इतना ही नहीं, 2004-05 से 2013-14 के बीच जूट किसानों को कुल ₹441 करोड़ का एमएसपी भुगतान किया गया था, जबकि 2014-15 से 2025-26 के बीच यह राशि बढ़कर ₹1,342 करोड़ हो गई, जो लगभग तीन गुना ज्यादा है।

खरीद की जिम्मेदारी जेसीआई पर
सरकार ने बताया कि मूल्य समर्थन संचालन की जिम्मेदारी जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को सौंपी गई है। यदि बाजार में कीमतें एमएसपी से नीचे जाती हैं, तो जेसीआई किसानों से सीधे खरीद करेगी। इस प्रक्रिया में होने वाले किसी भी नुकसान की भरपाई केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी।

अन्य ग्रेड की कीमतें भी तय होंगी
कच्चे जूट के अन्य ग्रेड और किस्मों का एमएसपी, टीडी-3 ग्रेड के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। इससे पूरे जूट सेक्टर में कीमतों का बैलेंस बना रहेगा और किसानों को स्थिर आय का भरोसा मिलेगा।

किसानों के लिए क्या मायने?
विशेषज्ञों का मानना है कि एमएसपी में यह बढ़ोतरी किसानों को बाजार की अनिश्चितता से बचाने में मदद करेगी। साथ ही, जूट की खेती को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़े : आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ का फ्रॉड, आरबीआई एक्टिव

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply