एजेंसी, नई दिल्ली। रोहिणी नक्षत्र और विष्कुम्भ योग से बुधवार के दिन सुधरेगी सेहत : बुधवार 25 फरवरी के दिन रोहिणी नक्षत्र और विष्कुम्भ योग रहेगा। इस दिन कुछ उपाय आपके जीवन में अच्छे बदलाव ला सकते हैं। आपकी सेहत, आर्थिक पक्ष, बिजनेस और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए इन उपायों को बेहद कारगर माना जाता है। आप भी बुधवार के दिन इन उपायों को करके अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
रोहिणी नक्षत्र-विष्कुम्भ योग में बुधवार के दिन करें ये उपाय
अगर आपको बार-बार भूलने की आदत हो गई है और आप कहीं भी कोई चीज़ रखकर भूल जाते हैं, तो आज के दिन आपको शाम के समय चंद्रदेव को प्रणाम करना चाहिए और चांदी का चंद्रमा धारण करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके बार-बार भूलने की आदत में जल्द ही सुधार देखने को मिलेगा।
अगर आप एक सुंदर, स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको जामुन का पेड़ लगाना चाहिए और उसकी जड़ में पानी डालना चाहिए। अगर आपके लिये आज के दिन पेड़ लगाना संभव न हो, तो आज के दिन आपको पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए और जितनी जल्दी आपको समय मिले, पेड़ जरूर लगाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आप एक सुंदर, स्वस्थ जीवन जीयेंगे।
अगर कुछ दिनों से आपकी माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है, तो आज के दिन आपको शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल में दूध मिलाकर अर्पित करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी माता का स्वास्थ्य जल्द ही ठीक हो जायेगा।
अगर आपके जीवनसाथी के मन में किसी न किसी बात को लेकर एक अजीब सी स्थिति बनी रहती है, वो हर चीज़ को शक की नजरों से देखते हैं, तो आज के दिन आपको उनके हाथों से मोती का दान कराना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी की स्थिति में जल्द ही सुधार देखने को मिलेगा।
अगर आपके ऊपर काम का भार बहुत ज्यादा रहता है, जिससे आपको मानसिक रूप से तनाव भी बना रहता है, तो आज के दिन आपको 2 मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी और आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
अगर आपके घर में जल्द ही कोई मांगलिक कार्यक्रम होने वाला है और आप उसकी सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव को अपने हाथ के बराबर लंबा सफेद सूत का धागा भेंट करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर में हर तरह के मांगलिक कार्यक्रम सफल होंगे।
अगर आप अपने कार्यों की सफलता को लेकर बहुत ज्यादा घबराते हैं या जब तक आपका काम न बन जाये, तब तक आपको एक टेंशन-सी बनी रहती है, तो आज के दिन आपको अपनी माता से आशीर्वाद के रूप में एक मुट्ठी चावल प्राप्त करने चाहिए और उन्हें एक पोटली में बांधकर अपने पास संभालकर रखना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से काम को लेकर आपकी घबराहट या टेंशन दूर होगी। साथ ही आपको अपने अंदर एक अलग ही कॉन्फिडेंस देखने को मिलेगा।
अगर आप अपने कॉन्फिडेंस से सबका दिल जीत लेना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको चंद्रमा की रोशनी में चंद्रमा के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है –
ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:। आज के दिन ऐसा करने से आप अपने कॉन्फिडेंस से सबका दिल जीत पायेंगे।
अगर आपके घरमें बहस का माहौल बना रहता है, तो उसे दूर करने के लिये आज के दिन आपको एक सफेद रंग का कपड़ा लेकर मन्दिर में दान करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर से बहस का माहौल दूर होगा। लिहाजा आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
अगर बिजनेस के क्षेत्र में आप अपनी पद-प्रतिष्ठा बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन शाम के समय आपको चंद्रदेव को अर्घ्य देना चाहिए और अर्घ्य देते समय चंद्रमा के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है – सौं सोमाय नमः। आज के दिन ऐसा करने से बिजनेस के क्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको मन्दिर में दूध का दान करना चाहिए और अपने घर के बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है।)


