एग्जिट पोल 2026 लाइव: पश्चिम बंगाल में टीएमसी-बीजेपी का नेक टू नेक फाइट
कोलकाता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज, 29 अप्रैल को संपन्न हो गया। शाम 6:30 बजे मतदान खत्म होने के बाद विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने लगे हैं, जो राज्य में एक बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर का संकेत दे रहे हैं।
#DoTook | EXIT POLL का दांव, क्या होगा बदलाव?
एग्ज़िट पोल के शुरुआती संकेतों के अनुसार असम में भाजपा की मजबूत वापसी, पश्चिम बंगाल में कड़ा मुकाबला और सरकार परिवर्तन की संभावना, तथा पुडुचेरी में भाजपा को बढ़त दिखाई जा रही है।
इन अनुमानों को किस नजरिए से देखा जाए क्या ये… pic.twitter.com/sFKQ42zXmo
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) April 29, 2026
एग्जिट पोल के प्रमुख आंकड़े (सीटें: 294 | बहुमत: 148)
विभिन्न सर्वेक्षणों में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला दिखाया गया है:
Matrize: भाजपा को 146-161 सीटें और टीएमसी को 120-140 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।
PMARQ: भाजपा को बढ़त देते हुए 150-170 सीटें और टीएमसी को 118-138 सीटें मिलने की संभावना जताई है।
- Peoples Pulse Bengal Exit Poll: पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल जारी हो चुका है। पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को क्लीन स्वीप करता दिखाया गया है। इसके मुताबिक टीएमसी 2026 के विधानसभा चुनाव में 177 से 187 सीटें मिलने की बात कही गई है। वहीं, भाजपा के लिए 95 से 110 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। गौरतलब है पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान हुआ है। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ था।
अन्य पोल: कुछ अन्य सर्वेक्षणों में ममता बनर्जी की टीएमसी को मामूली बढ़त के साथ पूर्ण बहुमत के करीब दिखाया गया है।
दूसरे चरण के मतदान की बड़ी बातें
बंपर वोटिंग: दूसरे चरण की 142 सीटों पर शाम 5 बजे तक लगभग 90% मतदान दर्ज किया गया।
हॉट सीट भवानीपुर: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी दोनों ने इसी हाई-प्रोफाइल सीट पर मतदान किया। मतदान के दौरान दोनों नेताओं के एक ही बूथ क्षेत्र में पहुंचने पर तनाव की स्थिति भी देखी गई।
हिंसा की खबरें: कोलकाता, उत्तर 24 परगना और हावड़ा के कुछ इलाकों में छिटपुट झड़पों और ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के आरोपों की खबरें सामने आईं।
नोट: ये केवल एग्जिट पोल के अनुमान हैं। अंतिम और सटीक नतीजे 4 मई 2026 को मतगणना के बाद ही स्पष्ट होंगे।
ये भी पढ़े : बीजेपी के प्रवेश वाही बने दिल्ली के नए मेयर, मोनिका पंत बनीं उपमहापौर
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें


