शिखर धवन ब्याह लाए आयरिश दुल्हनिया

शिखर धवन ब्याह लाए आयरिश दुल्हनिया

क्रिकेट खेल

एजेंसी, नई दिल्ली। शिखर धवन ब्याह लाए आयरिश दुल्हनिया : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. खबर है कि 40 साल की उम्र में धवन ने दूसरी शादी कर ली है. उनकी दुल्हन आयरलैंड की रहने वाली सोफी शाइन हैं, जिनके साथ वह पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में थे. शनिवार (21 फरवरी) को दोनों के शादी के बंधन में बंधने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं. धवन की लव लाइफ पहले भी काफी चर्चा में रही है. शिखर धवन ने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी. यह रिश्ता करीब 9 साल तक चला, लेकिन 2021 में दोनों के अलग होने की खबर आई. इसके बाद 2023 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया. तलाक के बाद धवन कुछ समय तक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर शांत रहे, लेकिन अब उन्होंने एक नई शुरुआत कर ली है.

दो साल से कर रहे थे डेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर धवन और सोफी शाइन पिछले करीब दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. साल 2024 में दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं, जबकि 2025 में उनके रिश्ते को लेकर लगभग पुष्टि हो गई थी. धीरे-धीरे दोनों ने अपने रिश्ते को मजबूत किया और अब 2026 में शादी कर अपने संबंध को नया नाम दे दिया है.

ये भी पढ़े : अभिषेक शर्मा के फॉर्म पर कप्तान सूर्या ने दिया जवाब, कहा – मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता जो अब उसका सामना करेंगी
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply