बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने तीसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज जीती

बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने तीसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज जीती

अंतर्राष्ट्रीय ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट खेल देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, एडिलेड। स्मृति मंधाना (82) और जेमिमाह रॉड्रिग्स (59) की आतिशी बल्लेबाजी के बाद श्री चरणी (तीन विकेट), श्रेयंका पाटिल और अरुंधति रेड्डी (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने शनिवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर 2-1 से टी-20 सीरीज जीती। स्मृति मंधाना को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया शुरुआत खराब रही और उसने मात्र 32 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। जॉर्जिया वॉल (10), बेथ मूनी (छह) और एलिस पेरी एक रन बनाकर आउट हुयी। ऐसे संकट के समय एश्ले गार्डनर ने फीबी लिचफील्ड के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी हुई। नौवें ओवर में श्री चरणी ने फीबी लिचफील्ड 17 गेंदों में 24 रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

13वें ओवर में जॉर्जिया वेयरहम (12) को अरुंधति रेड्डी ने आउट किया। 16वें ओवर में रेड्डी ने अर्धशतक बना चुकी एश्ले गार्डनर को अपना शिकार बनाकर भारत की जीत पक्की कर दी। एश्ले गार्डनर ने 45 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 57 रनों की पारी खेली। ग्रेस हैरिस (एक रन) को श्री चरणी ने आउट किया। कप्तान सोफी मोलिन्यू (छह) भी श्री चरणी का शिकार बनी। 18वें ओवर में श्रेयंका पाटिल ने ऐनाबेल सदरलैंड (14) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को नौंवां झटका दिया। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी और 17 रनों मुकाबला हार गई। भारतीय टीम के लिए श्री चरणी ने तीन, श्रेयंका पाटिल और अरुंधति रेड्डी ने दो-दो विकेट लिये। रेणुका सिंह ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को किम गार्थ ने तीसरे ओवर में शेफाली वर्मा (सात) को आउट कर पहला झटका दिया। ऐसे समय में बल्लेबाजी करने आयी जेमिमाह रॉड्रिग्स ने स्मृति मंधाना के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन भी बटोरे।

ये भी पढ़े : ट्रंप के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भारत पर अमेरिकी टैरिफ दर 18 से घटकर 10% हुई

दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिए 121 रनों की साझेदारी हुई। यह भारतीय महिला टीम की ओर से टी-20 के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी है। उन्होंने मिताली राज और पूजा रावत के बीच हुई 98 रनों की साझेदारी के रिकार्ड को तोड़ा। 17वें ओवर में ऐनाबेल सदरलैंड ने स्मृति मंधाना को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। स्मृति मंधाना ने 55 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 82 रनों की पारी खेली। 19वें ओवर में सोफी मोलिन्यू ने ऋचा घोष (18) का शिकार कर लिया। 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऐनाबेल सदरलैंड ने जेमिमाह रॉड्रिग्स को आउट किया। जेमिमाह रॉड्रिग्स ने 46 गेंदों में चार चौके लगाते हुए 59 रन बनाये। अगली ही गेंद पर अमनजोत कौर (एक) रनआउट हुई। भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 176 रनों का स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के लिए ऐनाबेल सदरलैंड ने दो विकेट लिये। सोफी मोलिन्यू और किम गार्थ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply