जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सीआरपीएफ वाहन नहर में गिरा : 7 जवान घायल, राहत एवं बचाव अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सीआरपीएफ वाहन नहर में गिरा : 7 जवान घायल, राहत एवं बचाव अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर देश/प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के पास शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वाहन के नहर में गिर जाने से कम से कम सात जवान घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार यह हादसा सुबह डागपोरा-उमरहेयर रोड पर अहमदनगर क्षेत्र में हुआ। बताया गया है कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण गाड़ी सड़क से फिसलकर नहर में जा गिरी। घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया और सभी घायल जवानों को तुरंत श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों की हालत स्थिर है। घटना के बाद नहर से सीआरपीएफ वाहन को बाहर निकालने के लिए भी अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़े : रजनीकांत-कमल हासन का 47 साल बाद हुआ रीयूनियन
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply