PM मोदी को मिस्र में मिला सर्वोच्च राजकीय सम्मान, राष्ट्रपति अब्देल ने किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (24 जून) को अपने मिस्र दौरे पर पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने अमेरिका का सफल दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने मिस्त्र की राजधानी काहिरा में राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नील’ से सम्मानित किया गया। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा। इससे पहले पीएम मोदी ने राजधानी काहिरा में बनी हजार साल पुरानी अल-हकीम मस्जिद का दौरा किया था।

क्या है ‘ऑर्डर ऑफ द नील’?
‘ऑर्डर ऑफ द नील’ सम्मान की स्थापना साल 1915 में मिस्र के सुल्तान हुसैन कामेल ने की थी। यह सम्मान मिस्र के लिए उपयोगी सेवा प्रदान करने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। साल 1953 में राजशाही समाप्त होने से पहले भी यह सम्मान सबसे बड़े सम्मानों में से एक था। इसके बाद साल 1953 में मिस्र के गणतंत्र बनने के बाद ‘ऑर्डर ऑफ द नील’ को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान के रूप में दिया जाने लगा।

नौ सालों में पीएम मोदी को 13 देशों से मिला राजकीय सम्मान
मिस्र द्वारा नवाजे गए ऑर्डर ऑफ द नाइल के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले नौ सालों में 12 अन्य राजकीय सम्मान मिले हैं। ये सम्मान पापुआ न्यू गिनी, फिजी, पलाऊ गणराज्य, भूटान, अमेरिका, बहरीन, मालदीव, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, फिलिस्तीन, अफगानिस्तान, साऊदी अरब द्वारा दिए गए हैं।

किन देश ने दिया कौन-सा राजकीय सम्मान?

मई 2023 में पापुआ न्यू गिनी ने ‘कंपेनियन ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ लोगोहु’ से सम्मानित किया।
मई 2023 में फिजी ने ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर फिजी’ से किया सम्मानित।
मई 2023 में पलाऊ गणराज्य ने ‘एबाकल अवार्ड बाई द रिपब्लिक ऑफ पलाऊ’ से सम्मानित किया।
दिसंबर 2021 में भूटान ने ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्याल्प’ से सम्मानित किया।
2020 में अमेरिकी सरकार ने ‘लीजन ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया।
2019 में बहरीन ने ‘किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसेंस’ से सम्मानित किया।
2019 में मालदीव ने ‘ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगिश रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ से सम्मानित किया।
2019 में रूस ने ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू अवार्ड’ से सम्मानित किया।
2019 में संयुक्त अरब अमीरात ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड’ से सम्मानित किया।
2018 में फिलिस्तीन ने ‘ग्रांड कोलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवार्ड’ से सम्मानित किया।
2016 में अफागनिस्तान ने ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्ला खान’ से सम्मानित किया।
2016 में सऊदी अरब ने ‘ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद’ से सम्मानित किया।

Leave a Reply