भोपाल। मध्य प्रदेश के सीधी से एक शर्मनाक करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कथित तौर पर बीजेपी नेता एक युवक के ऊपर पेशाब करते हुए नजर आ रहा है। कांग्रेस नेता अरुण यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बीजेपी पर निशाना साधा है। वहीं मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संज्ञान लेते हुए कहा कि आरोपी को किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे। अपराधी पर एनएसए भी लगाया जाएगा।
क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो में एक शख्स सिगरेट पीते हुए दुकान की सीढ़ी में बैठे युवक के ऊपर पेशाब करते हुए दिख रहा है। कांग्रेस का आरोप है पेशाब करने वाला शख्स बीजेपी नेता है। आरोपी का नाम प्रवेश शुक्ला है। जो बीजेपी एमएलए केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि है।
बीजेपी भड़की कांग्रेस
पूर्व मंत्री व कांग्रेस के सीनियर नेता अरुण यादव ने वीडियो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा- भाजपा राज में आदिवासी भाइयों का कैसे सम्मान करते है नज़ारा देखिये । मुख्यमंत्री जी – गृहमंत्री जी आप दोनों ज़बानी जमा-खर्च तो खूब करते हो मगर कार्र वाई कुछ नहीं होती। अभी तक यह व्यक्ति गिरफ्तार क्यों नहीं हुआ? पुलिस ने क्या इसीलिए गिरफ्तार नहीं किया कि यह एक विधायक प्रतिनिधि है? वहीं कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी बुजुर्ग पर पेशाब करने वाला आरोपी विधायक प्रतिनिधि है। उन्होंने मांग की है कि रोपी प्रवेश शुक्ला पर ST/SC एक्ट के तहत पुलिस कार्रवाई करे और घर पर बुलडोजर भी चले। कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष ने आरोपी को बीजेपी से बाहर करने की मांग की है।


