MP के 10 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिलेंगे 225 करोड़ रुपये, CM सिंगल क्लिक से करेंगे वितरित

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपालl मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बुधवार को भोपाल में संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता के 10 हजार 236 प्रकरणों में श्रमिकों के परिवारों को 225 करोड़ रुपये की सहायता राशि सिंगल क्लिक से वितरित करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल भी उपस्थित रहेंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के लिए संचालित महत्वपूर्ण संबल योजना में अनुग्रह सहायता योजना के अंतर्गत दुर्घटना में मृत्यु होने पर चार लाख रुपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर दो लाख रुपये प्रदान किए जाते हैं।

अनुग्रह राशि का वितरण : स्थायी अपंगता पर दो लाख रुपये एवं आंशिक स्थायी अपंगता पर एक लाख रुपये तथा अंत्येष्टि सहायता के रूप में पांच हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। सभी संबल हितग्राहियों को आयुष्मान भारत निरामय योजना अंतर्गत पात्र श्रेणी में चिन्हित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ से अब तक एक करोड़ 73 लाख श्रमिकों का संबल 2.0 योजना के अंतर्गत पंजीयन किया जा चुका है।

Leave a Reply