मालवा-निमाड़। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को नीमच जिले के झांतला, मंदसौर जिले के गरोठ, रतलाम जिले के जावरा और आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में जनसभा को संबोधित किया। गरोठ में उन्होंने कहा कि अब हमारी नई सरकार का एक ही लक्ष्य होगा कि प्रत्येक परिवार एक रोजगार। लाड़ली बहनों को स्वसहायता समूह के माध्यम से लखपति बनाएंगे। इसके पूर्व सीएम शिवराज ने झांतला में कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान किया। कमल नाथ व दिग्विजय सिंह ने महिलाओं को अपमान किया है। कमल नाथ ने एक हमारी महिला मंत्री को आयटम कहा। वहीं दिग्विजय सिंह ने महिला सांसद को टंच माल कहा था। भाजपा नारी शक्ति को प्रणाम करती है। शीश झुकाती है। बहनों को अभी 1250 रुपये दिए जा रहे हैं। धीरे-धीरे यह राशि बढ़ाकर तीन हजार रुपये की जाएगी। पैसा मान-सम्मान बढ़ाता है।
आचार संहिता के नाम किसी को परेशान न करें अधिकारी : सीएम
मुख्यंमत्री शिवराजसिंह चौहान ने मंगलवार को नीमच जिले के झांतला, मंदसौर जिले के गरोठ, रतलाम जिले के जावरा में जनसभा को संबोधित किया। गरोठ में उन्होंने कहा कि अब हमारी नई सरकार का एक ही लक्ष्य होगा कि प्रत्येक परिवार एक रोजगार। लाड़ली बहनों को स्वसहायता समूह के माध्यम से लखपति बनाएंगे। इसके पूर्व उन्होंने झांतला में कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान किया। कमल नाथ व दिग्विजय सिंह ने महिलाओं को अपनमान किया है। कमल नाथ ने एक हमारी महिला मंत्री को आयटम कहा। वहीं दिग्विजय सिंह ने महिला सांसद को टंच माल कहा था। भाजपा नारी शक्ति को प्रणाम करती है। शीश झुकाती है। रतलाम ज़िले के जावरा की चुनावी सभा में सीएम बोले …चुनावी आचार संहिता और चेकिंग के बहाने व्यापारियों, किसानों को परेशान न करें अधिकारी। किसी को परेशान किया तो इलाज कर दूंगा।


