प्रधानमंत्री मोदी ने की यूएनएससी में सुधारों की वकालत : कहा- वैश्विक संस्था में बदलाव अब विकल्प नहीं, बल्कि जारूरी है

एजेंसी, जोहान्सबर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधारों की जोरदार वकालत करते हुए रविवार को कहा कि भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका (इब्सा) के त्रिपक्षीय मंच को यह स्पष्ट संदेश देना चाहिए कि वैश्विक संस्था में बदलाव अब विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता है। मोदी ने यहां इब्सा नेताओं के शिखर […]

Continue Reading

संसद के शीतकालीन सत्र में 10 बिल पेश होंगे: प्राइवेट कंपनियों को एटॉमिक पावर प्लांट लगाने की परमिशन, यूजीसी खत्म करने वाला बिल भी आएगा

एजेंसी, नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में एटॉमिक एनर्जी बिल समेत 10 नए बिल पेश हो सकते हैं। लोकसभा बुलेटिन में शनिवार को यह जानकारी दी गई। एटॉमिक एनर्जी बिल में प्राइवेट कंपनियों को भी न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की अनुमति मिल सकेगी। अभी देश में सारे न्यूक्लियर पावर प्लांट्स सरकार के कंट्रोल वाली […]

Continue Reading

जी 20 सम्मेलन में बोले प्रधानमंत्री मोदी- वैश्विक आर्थिक विकास के मानकों को बदलने की जरूरत

एजेंसी, जोहान्सबर्ग। भारत ने जी 20 देशों से वैश्विक आर्थिक विकास के मानकों पर फिर से विचार करने का आह्वान करते हुए कहा है कि मौजूदा मानकों के कारण एक बड़ी आबादी संसाधनों से वंचित रह गयी है और इसके लिए सभ्यतागत मूल्यों पर आधारित ‘वैश्विक पारंपरिक ज्ञान कोष’ बनाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने […]

Continue Reading

बायजूस के फाउंडर रवींद्रन को अमेरिकी कोर्ट का तगड़ा झटका, $1.07 अरब का भुगतान करने का दिया आदेश, जानें पूरा मामला

एजेंसी, अमेरिका। बायजूस के संस्थापक बायजू रवींद्रन को अमेरिका की एक बैंकरप्सी कोर्ट से तगडा झटका लगा है। कोर्ट में कई बार पेशी पर उपस्थित न रहने और जरूरी दस्तावेज जमा करने के आदेशों की अनदेखी की वजह से कोर्ट ने उन्हें 1.07 बिलियन डॉलर, यानी लगभग 9,591 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश दिया है। […]

Continue Reading

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: आईएसआई से जुड़े हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, तुर्की-चीन की 10 आधुनिक पिस्तौलें जब्त

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर चल रहे एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई में चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम अजय, मंदीप सिंह, दलविंदर सिंह और रोहन हैं। ये लोग पाकिस्तान से ड्रोन के […]

Continue Reading

चक्रवाती तूफान ‘सनयार’ मचाएगा तबाही, कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

एजेंसी, नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर मौसमी हलचल तेज हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस तूफान का नाम सनयार रखा गया है, जिसका नाम संयुक्त अरब अमीरात ने सुझाया है। अरबी भाषा […]

Continue Reading

स्मृति ने पलाश मुछाल संग की सगाई, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार, पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं

एजेंसी, नई दिल्ली। विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने संगीतकार पलाश मुछाल के साथ अपनी सगाई की घोषणा कर दी है जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान वह मुस्कुराते हुए अपनी सगाई की अंगूठी को भी दिखा रही […]

Continue Reading

दुबई एयर शो में तेजस लड़ाकू विमान बना आग का गोला, पायलट की मौत, एयरफोर्स ने दिए जांच के आदेश

एजेंसी, दुबई। भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस एमके-1 उड़ान दुबई एयर शो के आखिरी दिन शुक्रवार की दोपहर अचानक धमाके के साथ नीचे आ गया और रनवे के पास धड़ाम से गिर कर आग के गोले में बदल गया। इससे पूरा अल मकतूम एयरपोर्ट काले धुएं से भर गया। हजारों दर्शक सांस रोके देखते […]

Continue Reading

ओवरटाइम पर कर्मचारियों को मिलेगी डबल सैलरी – सरकार ने चार श्रम संहिता की लागू, मौजूदा श्रम कानून बनेंगे सरल

एजेंसी, नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक फैसले में चार श्रम संहिताओं को तत्काल प्रभाव से लागू करने की घोषणा की। इनके जरिये 29 मौजूदा श्रम कानूनों को तर्कसंगत बनाया गया है। ये चार श्रम संहिताएं – वेतन संहिता, 2019, औद्योगिक संबंध संहिता, 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं […]

Continue Reading

दिल्ली हाईकोर्ट से गौतम गंभीर को मिली बड़ी राहत, कोविड दवाओं के अवैध भंडारण की शिकायत खारिज

एजेंसी, दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, उनके एक संगठन और अन्य के खिलाफ महामारी के दौरान कोविड-19 दवाओं के ‘अवैध’ भंडारण और वितरण के लिए आपराधिक शिकायत खारिज कर दी। न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने अपने आदेश में कहा, ‘‘आपराधिक शिकायत रद्द की जाती है।’’ […]

Continue Reading