BJP के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल पहुंचे, CM श‍िवराज ने की अगवानी

मध्‍य प्रदेश राष्ट्रीय

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल पहुंच गए हैं। मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान और मध्‍य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने उनकी अगवानी की। भोपाल स्‍टेट हैंगर पर जेपी नड्डा के स्वागत की खासी तैयारियां की गई थी। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। स्‍वागत के बाद जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यहां आदिवासी लोक नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया। जेपी नड्डा मंगलवार को भोपाल आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लेंगे और उनके कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेंगे। वे मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे।

Leave a Reply