प्रदेश के नौजवानों का भविष्य भाजपा ने चौपट कर दिया- अजय सिंह

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

प्रदेश के नौजवानों का भविष्य भाजपा ने चौपट कर दिया
बालिकाओं के विवाह हेतु एक लाख सहायता राशि देगी कांग्रेस सरकार
हनुमानगढ़ और झाला की सभा में उमड़ा जन सैलाब

भोपाल| पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चुरहट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल ने आज हनुमानगढ़ और झाला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार और शिवराज ने प्रदेश के नौजवानों का भविष्य चौपट कर दिया| व्यापम जैसे घोटाले की वजह से पढ़े-लिखे नौजवानों का भविष्य अंधकार में हो गया| व्यापम घोटाले में पैसे लेकर लोगों को नौकरियां बेची गई और पढ़ा लिखा नौजवान अपने को ठगा महसूस कर रहा है|
उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश को घोटालों का प्रदेश बना दिया समाज का हर तबका शिवराज भाजपा सरकार में परेशान रहा है| न्याय के लिए लोग भटक रहे हैं| सिंह ने कांग्रेस की घोषणाओं से अवगत कराते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हर महिला को 1500 रूपये महीने बिना किसी शर्त के दिए जाएंगे| 500 रूपये में सब को गैस का सिलेंडर मिलेगा| हर स्कूल जाने वाले बच्चों को 500 से 1500 महीने दिए जाएंगे| जिससे उसे अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके| लड़कियों की शादी के लिए एक लाख की सहायता राशि दी जाएगी| किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा| 5 हॉर्स पावर तक के बिजली के बिल पंपों के फ्री होंगे| 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी|
अजयसिंह ने कहा की कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा| पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि प्रदेश का समुचित विकास सिर्फ कांग्रेस कर सकती है| हम अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए योजनाएं बनाते हैं जिससे समाज के हर तबके को उसे योजना का लाभ मिलता है| पूरे प्रदेश में कांग्रेस की सभाओ में जिस प्रकार से जन सैलाब उमड़ रहा है यह प्रदेश में परिवर्तन का शुभ संकेत है प्रदेश में निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

अजय सिंह ने दाखिल किया नामांकन पत्र, चुरहट की जनता से मिलेगा आशीर्वाद

सीधी| पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने आज चुरहट विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया| उन्होंने सीधी में सादगी पूर्ण तरीके अपना पर्चा भरा| नामांकन पत्र दाखिल करने के पूर्व अजयसिंह ने आज सबेरे अपने पिता स्व. अर्जुन सिंह जी दाऊ साहब की समाधि पर जाकर उन्हें नमन किया| उसके बाद वे चुरहट में ही अपनी कुल देवी झदवा माता के मन्दिर में गये और वहां पूजा अर्चना की| नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुरहट क्षेत्र की जनता जनार्दन की सेवा मैंने सदैव निस्वार्थ भाव से की है| मुझे विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद मुझे अवश्य प्राप्त होगा| सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है| कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है| अजय सिंह ने हनुमानगढ़ पहुंचकर स्व. चन्द्रप्रताप तिवारी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| इसके बाद वे अपने चुनावी अभियान के तहत हनुमानगढ़ और झाला में आयोजित बड़ी जन सभाओं को संबोधित करने रवाना हो गए|

Leave a Reply