प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव और मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सागर में किया पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

बड़े बहुमत के साथ प्रदेश में फिर बनेगी भारतीय जनता पार्टी की सरकारः भूपेंद्र सिंह

सागर। प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सागर में भारतीय जनता पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने सर्व सुविधायुक्त मीडिया सेंटर के शुभारंभ पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि नया मीडिया सेंटर जनता के साथ संवाद में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेगा। केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश शासन के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकर पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। पार्टी नेताओं ने पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन के पश्चात् मीडिया से चर्चा करते हुए भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर बड़े बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

रीवा और शहडोल संभाग का सतना में खोला गया संभागीय मीडिया सेंटर

भाजपा और मीडिया के बीच बेहतर संवाद के लिए बनाया गया संभागीय मीडिया सेंटर
कांग्रेस मुद्दा विहीन, भाजपा विकास के दम पर लड़ेगी चुनाव
कांग्रेस ने मीडियाकर्मियों को अपमानित करने का कार्य किया है- राजेंद्र शुक्ला

सतना। कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन है, उसके पास मध्यप्रदेश के विकास का कोई विजन नहीं है। भारतीय जनता पार्टी सुशासन और विकास कार्यों के आधार पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में जो विकास की गंगा बहाई है, वह अब वोट में बदल गई। पार्टी अपने कार्यों के दम पर प्रदेश में 150 और विंध्य में 24 से ज्यादा सीटें इस बार जीतेगी। यह बात प्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री व रीवा से पार्टी प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला ने सतना में भारतीय जनता पार्टी के रीवा और शहडोल संभाग के संभागीय मीडिया सेंटर के उद्घाटन के दौरान कही। मंत्री शुक्ला और सतना सांसद श्री गणेश सिंह ने विधिवत पूजन कर पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भोपाल उत्तर विधानसभा के मुख्य चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ

भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए आलोक शर्मा की जीत जरूरी
आलोक शर्मा जमीनी कार्यकर्ता, उनमें अपार संभावनाएं
महापौर रहते आलोक शर्मा ने भोपाल के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किया- बृजेश पाठक

भोपाल। आलोक शर्मा ऐसे जमीनी कार्यकर्ता हैं जिनका भोपाल की जनता से सीधा संपर्क है। वे कुशल संगठक हैं और उनकी शैली से नई पीढ़ी के कार्यकर्ता सीखते हैं। उनमें अपार संभावनाएं हैं। महापौर रहते हुए आलोक शर्मा ने भोपाल शहर में कई ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। विकास के मामले में भाजपा उत्तर विधानसभा क्षेत्र बहुत पिछड़ा हुआ है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र का विकास करने के लिए आलोक शर्मा को विधानसभा का चुनाव जिताना बहुत जरूरी है। 17 नवंबर को कमल के फूल पर मोहर लगाकर आलोक शर्मा को भारी मतों से जिताकर विधायक बनाएं। भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र का विकास आलोक शर्मा ही कर सकते हैं। यह बात उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कही।

Leave a Reply