भोपाल : ठेकेदार ने महिला और उसके पति को किया बेसुध, रातीबड़ के जंगल में महिला से किया दुष्कर्म

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

भोपाल| राजधानी के रातीबड़ थाना क्षेत्र के जंगल में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने समसगढ़ के नजदीक केकड़िया गांव के जंगल में घटना को अंजाम दिया। वह पीड़िता और उसके पति को कार में लिफ्ट देकर जंगल में ले गया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर, मामले की जांच शुरू कर दी है।

रातीबड़ थाना पुलिस ने बताया कि समसगढ़ – केकड़िया गांव में रहने वाली महिला और उसका पति मजदूरी करते हैं। दोनों रविवार को मजदूरी करने एक गांव से दूसरे गांच जा रहे थे। तभी रास्ते में कांट्रेक्टर संतोष , पीड़िता और उसके पति को मिला। संतोष ने दोनों को कार से गांव तक छोड़ने का ऑफर दिया। इसके बाद पीड़िता, पति सहित कार में बैठ गए। पुलिस के मुताबिक कार में कांटेक्टर संतोष ने महिला के पति को बेसुध होने तक शराब पिलाई। इतना ही नहीं, पीड़िता को नशीला पदार्थ मिली हुई कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इससे वह भी बेहोश होने लगी। इसके बाद वह कार से दोनों को लेकर समसगढ़ के आगे केकड़िया के जंगल में गया। यहां बेसुध महिला के साथ कांट्रेक्टर संतोष ने दुष्कर्म किया।

पीड़िता और उसके पति को जंगल में छोड़कर भागा

पुलिस को बताया कि जंगल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी संतोष, पीड़िता और उसके पति को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। दोनों जैसे – तैसे घर पहुंचे। शराब का नशा कम होने पर महिला ने पति को खुद के साथ ही घटना के बारे में बताया। सोमवार शाम दोनों ने रातीबढ़ पुलिस थाना पहुंचकर कांट्रेक्टर संतोष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

कार में लिफ्ट देकर पीड़िता और उसके पति को बिठाया था

रातीबड़ पुलिस थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता और उसका पति मजदूरी करते हैं। दोनों , आरोपी कांट्रेक्टर संतोष को पहले से जानते थे। आरोपी ने पीड़िता और उसके पति को लिफ्ट देकर कार में बिठाया और जंगल में सुनसान इलाके में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply