पंचूलाल

एमपी में निगम-मंडल नियुक्तियां, पंचूलाल प्रजापति बने विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष

देश/प्रदेश प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

एमपी में निगम-मंडल नियुक्तियां, पंचूलाल प्रजापति बने विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष

एजेंसी, रीवा। विन्ध्य विकास प्राधिकरण में नई नियुक्तियां करते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने पूर्व विधायक पंचूलाल प्रजापति को अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्यपाल के आदेशानुसार योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अवर सचिव द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। इस नई टीम में पंचूलाल प्रजापति के साथ डॉ. अजय सिंह और संजय तीर्थानी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पंचूलाल प्रजापति रीवा जिले की मनगवां विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक रह चुके हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था, जिसके बाद से ही उन्हें किसी बड़ी जिम्मेदारी का इंतजार था। अब निगम-मंडल नियुक्तियों के जरिए उन्हें विन्ध्य क्षेत्र के विकास की कमान सौंपी गई है।

ये भी पढ़े : मप्र विधानसभा का विशेष सत्र: ‘नारी शक्ति वंदन’ संकल्प पर भारी हंगामा, कांग्रेस का वॉकआउट

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply