एजेंसी, जालंधर। Harbhajan Singh News : पंजाब की राजनीति में इस वक्त जबरदस्त उबाल देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसदों के प्रति ‘आप’ कार्यकर्ताओं का गुस्सा फुट पड़ा है। इसी कड़ी में पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के जालंधर स्थित निवास स्थान के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया।
#WATCH | Jalandhar, Punjab: AAP workers express their resentment against Rajya Sabha MP Harbhajan Singh as they wrote “Gaddar” on the walls of his residence in Jalandhar.
Raghav Chadha, Harbhajan Singh, along with 2/3rd MPs of AAP, merged with the BJP yesterday. pic.twitter.com/PGiFKwlt0I
— ANI (@ANI) April 25, 2026
घर की दीवारों पर निकाला गुस्सा
विरोध जताने पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने हरभजन सिंह के घर की नेमप्लेट पर कालिख मल दी और दीवारों पर काले रंग से ‘पंजाब का गद्दार’ लिख दिया। प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ता अपने सिर पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे थे और उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान का तीखा प्रहार
चंडीगढ़ में एक पत्रकार वार्ता के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर जोरदार हमला किया। उन्होंने साफ तौर पर इन सांसदों को ‘गद्दार’ की संज्ञा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं ने न केवल अपनी मूल पार्टी को धोखा दिया है, बल्कि पंजाब के उन लोगों के भरोसे का भी अपमान किया है जिन्होंने इन्हें चुनकर भेजा था।
दल-बदल के बाद बढ़ा विवाद
गौरतलब है कि हाल ही में आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने एक साथ इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली थी। इन नेताओं में हरभजन सिंह और राघव चड्ढा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस सामूहिक दल-बदल के बाद से ही पंजाब के विभिन्न हिस्सों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
ये भी पढ़े : मशहूर गायक अदनान सामी की बढ़ी मुश्किलें : धोखाधड़ी के मामले में ग्वालियर कोर्ट ने जारी किया नोटिस
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें


