बिष्णुपुर

मासूमों के खून से फिर दहला मणिपुर : बिष्णुपुर बम हमले में 2 बच्चो की मौत हो गई, 4 जिलों में कर्फ्यू और इंटरनेट बंद

देश/प्रदेश मणिपुर राष्ट्रीय

एजेंसी, बिष्णुपुर। मणिपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बिष्णुपुर बम हमले में 2 बच्चो की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरी घाटी में तनाव फैल गया है और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर चार जिलों में कर्फ्यू लागू कर दिया है। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं पर भी पाबंदी लगा दी गई है। मुख्यमंत्री ने इस हमले को मानवता के खिलाफ एक कायरतापूर्ण कृत्य बताया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच एनआईए को सौंपने का निर्णय लिया है।

सोते हुए मासूम बच्चों पर बरसाया मौत का गोला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात रात करीब एक बजे हुई जब संदिग्ध उग्रवादियों ने मोइरांग ट्रोंग्लाओबी इलाके में स्थित एक मकान को निशाना बनाया। घर में एक मां अपने 5 साल के बेटे और 6 महीने की मासूम बच्ची के साथ सो रही थी, तभी अचानक हुए बम धमाके ने घर को दहला दिया। इस हमले में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बेगुनाह बच्चों की मौत की खबर फैलते ही इलाके में भारी गुस्सा और तनाव व्याप्त हो गया।

गुस्साए लोगों ने तेल टैंकरों और पुलिस चौकी को फूंका

इस बर्बर हमले के विरोध में सुबह बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक पेट्रोल पंप के पास खड़े दो तेल टैंकरों और एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। मोइरांग पुलिस स्टेशन के बाहर टायर जलाकर रास्ता जाम किया गया और भीड़ ने एक अस्थायी पुलिस चौकी को भी पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए प्रभावित इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

नार्को-उग्रवादियों पर शक, एनआईए करेगी मामले की जांच

इलाके की तलाशी के दौरान पुलिस को एक और जिंदा विस्फोटक उपकरण बरामद हुआ है। मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि प्रदेश में शांति भंग करने की ऐसी कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी। स्थानीय विधायक शांति सिंह ने इस हमले के पीछे ‘कुकी नार्को-उग्रवादियों’ का हाथ होने का आरोप लगाया है। सरकार का कहना है कि वे हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े : ईरान में अमेरिका और इजराइल का भीषण हमला : आईआरजीसी खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी की मौत, रिहायशी इलाकों और यूनिवर्सिटी पर बमबारी से भारी तबाही

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply