यूपी उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

लखनऊ| भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 7 सीटों पर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, करहल में लालू यादव के दामाद और अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव के सामने अनुजेश यादव को टिकट दिया है। वहीं, कटेहरी से धर्मराज निषाद को टिकट दिया है।

  1. कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर
  2. गाजियाबाद से संजीव शर्मा
  3. खैर (अजा) से सुरेंद्र दिलेर
  4. करहल से अनुजेश यादव
  5. फूलपुर से दीपक पटेल
  6. कटेहरी से धर्मराज निषाद
  7. मझवां से सुचिस्मिता मौर्या

दो सीटों पर नहीं उतारे उम्मीदवार
वहीं, भाजपा ने अभी कानपुर की सीसामऊ और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। सपा ने सीसामऊ सीट ने नसीम सोलंकी को उतारा है, जबकि भाजपा में अभी तक प्रत्याशी तय नहीं हो पाया है। मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट की बात करें तो यह चर्चा है कि यह सीट गठबंधन के तहत रालोद को दी जा सकती है।

Leave a Reply