भारतीय एयरलाइंस

खाड़ी देशों जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर : गुरुवार से रियाद के लिए फिर उड़ान भरेंगी भारतीय एयरलाइंस

अंतर्राष्ट्रीय देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय सऊदी

एजेंसी, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है। भारतीय विमानन कंपनियां सऊदी अरब की राजधानी रियाद के लिए अपनी सेवाएं 12 मार्च से दोबारा शुरू करने जा रही हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी ताजा जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस गुरुवार से रियाद के लिए उड़ानें संचालित करेंगी। इसके साथ ही इंडिगो और अकासा एयर ने भी इसी दिन से मुंबई और रियाद के बीच अपना परिचालन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़े : मलाइका अरोड़ा संग सोराब बेदी की उड़ी डेटिंग की अफवाहें, तोड़ी चुप्पी, बोले- पुराना है रिश्ता

सुरक्षा जांच के बाद मिली अनुमति मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि विमानन कंपनियों को सुरक्षा स्थितियों का बारीकी से आकलन करने के बाद ही उड़ानों की मंजूरी दी गई है। इंडिगो ने बुधवार को पश्चिम एशिया के आठ अलग-अलग शहरों के लिए कुल 38 उड़ानें संचालित करने की योजना साझा की है। वहीं, एयर इंडिया समूह संयुक्त अरब अमीरात के लिए 36 विशेष उड़ानों सहित कुल 58 विमान भेज रहा है। इनमें से 22 नियमित उड़ानें सऊदी अरब के जेद्दा और ओमान के मस्कट के लिए निर्धारित की गई हैं। ज्ञात हो कि क्षेत्र में बढ़ते संघर्ष को देखते हुए 28 फरवरी को सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गई थीं, जिन्हें अब चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है। मस्कट बना वैकल्पिक हवाई अड्डा नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर एक विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत ओमान के मस्कट हवाई अड्डे को दुबई, अबु धाबी, शारजाह, जेद्दा और मदीना जैसे शहरों के लिए ‘वैकल्पिक हवाई अड्डा’ घोषित किया गया है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 9 मार्च को विभिन्न खाड़ी देशों से कुल 45 विमान भारत पहुंचे, जिनके जरिए 7,407 यात्री सुरक्षित स्वदेश लौटे हैं।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply