डॉ. मोहन यादव

उज्जैन में महाकाल की गेर के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अनोखा अंदाज : जमकर खेली होली और चलाए शस्त्र

उज्जैन देश/प्रदेश प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 8 मार्च को उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से निकलने वाली पारंपरिक गेर (होली जुलूस) में शामिल हुए। इस खास मौके पर उन्होंने न केवल भगवान महाकाल के दर्शन किए, बल्कि गेर के दौरान ध्वज पूजन कर अखाड़े के शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा भी की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान खुद शस्त्र चलाने का प्रदर्शन कर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने प्रदेश की जनता के बीच पहुंचकर होली के रंगों का आनंद लिया और लोगों को गुलाल लगाकर बधाई दी। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की आम जनता के साथ रंगों में सराबोर तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं।

ये भी पढ़े : जशपुर बस दुर्घटना : छत्तीसगढ़ में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, पांच लोगों की जान गई और बीस यात्री घायल

इस पावन अवसर पर अपनी खुशी साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगों का यह त्यौहार सभी के जीवन में नई उमंग और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि पूरा प्रदेश सुख और समृद्धि से फले-फूले। डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी जनता को शुभकामनाएं देते हुए शस्त्र पूजन और गेर में शामिल होने के अपने अनुभव साझा किए। प्रदेश की अनूठी संस्कृति और लोक परंपराओं को सहेजने पर मुख्यमंत्री का हमेशा से विशेष जोर रहा है। पदभार ग्रहण करने के बाद से ही उन्होंने कई स्थानीय त्यौहारों को राजकीय उत्सव का सम्मान दिया है। उनका मानना है कि त्यौहार समाज में आपसी दूरियों को मिटाते हैं और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उनके अनुसार, रंग पंचमी का यह पर्व समरसता और प्रेम का प्रतीक है जिसे हर किसी को मिलजुलकर मनाना चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले 5 मार्च को मुख्यमंत्री निवास पर भी ब्रज की थीम पर भव्य होली का आयोजन किया गया था। उस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत और आम नागरिक जुटे थे। मुख्यमंत्री आवास में बरसाने जैसी होली का माहौल बनाया गया था, जहाँ फाग गीतों और भजनों की धुनों पर लोग जमकर झूमे थे।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply