मणिपुर में शर्तों के साथ इंटरनेट की बहाली, मिजोरम में कुकी समर्थकों की रैली

मणिपुर राष्ट्रीय राष्ट्रीय

इंफाल : मणिपुर में 83 दिन बाद इंटरनेट बहाली के आदेश हो गए हैं। हालांकि कुछ शर्तों पर इंटरनेट सेवाएं शुरू की गई हैं। इस बीच, मंगलवार को मिजोरम में कुकी समुदाय के समर्थन में रैली निकाली गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। इसके समर्थन में ट्रांसपोर्ट सर्विस बंद की गई। मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने सरकारी दफ्तरों को भी बंद रखने का आदेश दिया था। दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के केस में मणिपुर पुलिस ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। 19 जुलाई को इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं, म्‍यांमार की घटना को मणिपुर का बताकर वीडियो वायरल करने वालों की तलाश जारी है।

पुलिस ने कहा कि 24 जुलाई को केस दर्ज किया है। वीडियो में बताया गया है कि हथियारबंद लोगों ने मणिपुर में महिला की हत्या की, जबकि यह घटना म्यांमार में हुई थी। वीडियो फैलाने का मकसद राज्य की शांति भंग करना और दंगे भड़काना था।मणिपुर सरकार ने सोमवार देर रात असम राइफल्स से भारत में म्यांमार नागरिकों की घुसपैठ की डिटेल रिपोर्ट मांगी है। सरकार ने असम राइफल्स से पूछा है कि सिर्फ दो दिनों (22-23 जुलाई) में म्यांमार के 718 नागरिक बिना पर्याप्त दस्तावेज के भारत में कैसे घुस आए। इनमें 209 पुरुष, 208 महिलाएं और 301 बच्चे हैं।

Leave a Reply