एजेंसी, भोपाल। सीएम मोहन यादव ने भी एआई शिखर सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्द्धनग्न प्रदर्शन को शर्मनाक बताया। उन्होंने इस मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जबर्दस्त प्रहार किए। सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह घटना राहुल गांधी राहुल गांधी के दिमागी दिवालिएपन का परिचायक है…उन्हें माफी मांगना चाहिए और ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए। एआई शिखर सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्द्धनग्न प्रदर्शन पर सीएम मोहन यादव ने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा- कांग्रेस अब भाजपा का विरोध करते-करते देश का भी विरोध करने लगी है, जो निंदनीय है…
ये भी पढ़े : मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित मंदिर में तोड़फोड़ के बाद भड़की हिंसा : 25 गिरफ्तार, भारी पुलिस बल तैनात
राहुल गांधी के दिमागी दिवालिएपन का परिचायक
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस संबंध में अपने एक्स हेंडल पर वीडियो जारी किया। इसमें कहा- कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए… राजनीतिक विरोध करते करते देश का विरोध करने लगी है… कांग्रेस ने जो रास्ता अपनाया है वह सर्वथा निंदनीय है…देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुंओर प्रगति हो रही है…एआई के इस इंटरनेशनल कार्यक्रम में क्षुद्र मानसिकता के आधार पर कांग्रेस ने जो विरोध किया, यह राहुल गांधी के दिमागी दिवालिएपन का परिचायक है…उन्हें माफी मांगना चाहिए और ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए…
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ’21 फरवरी को किया शर्टलेस’ विरोध प्रदर्शन
बता दें कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ आयोजित किया गया। 21 फरवरी को यहां युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘शर्टलेस’ यानि अर्द्धनग्न विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भारत अमेरिका ट्रेड डील की खिलाफत की। इंटरनेशनल स्तर के इस कार्यक्रम में अर्द्धनग्न विरोध पर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने कांग्रेस के इस कृत्य को देश की छवि खराब करनेवाला करार देते हुए राहुल गांधी को इसका जिम्मेदार बताया है। कांग्रेस से माफी मांगने की भी बात कही है। इतना ही नहीं, बीजेपी आज देशभर में कांग्रेस और राहुल गांधी के विरोध में प्रदर्शन कर रही है।


