दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को दी अंतरिम जमानत : जेल से निकलते ही हुए भावुक, कहा- हर आरोप का जवाब देने को तैयार हूं

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को दी अंतरिम जमानत : जेल से निकलते ही हुए भावुक, कहा- हर आरोप का जवाब देने को तैयार हूं

देश/प्रदेश नई दिल्ली बॉलीवुड मनोरंजन राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के बाद अभिनेता राजपाल यादव को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी है। जेल से बाहर निकलते ही उन्होंने मीडिया से बातचीत में भावुक होकर अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि मुश्किल समय में देशभर का प्यार उन्हें संभाले रहा।

भावुक हुए राजपाल, फैंस का जताया आभार
जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने कहा, “मैं 2027 में मुंबई में अपने 30 साल पूरे कर लूंगा। पूरे देश के बच्चे, बूढ़े और जवान मेरे साथ खड़े रहे। जिस तरह से बॉलीवुड और देश-दुनिया ने मुझे प्यार दिया है, अगर मेरे खिलाफ कोई आरोप हैं तो मैं जवाब देने के लिए तैयार हूं। मैं हाई कोर्ट का धन्यवाद करता हूं।” उनकी आवाज में भावुकता साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा कि यह प्यार ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

18 मार्च तक मिली अंतरिम जमानत
सोमवार को जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को 18 मार्च तक राहत दी। अदालत ने उन्हें एक लाख रुपये के पर्सनल बाॅन्ड और उतनी ही राशि की जमानत पर रिहाई का आदेश दिया। इस अवधि के दौरान उन्हें कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने का निर्देश भी दिया गया है।

ये भी पढ़े : कर्नाटक में कर्केट्टे गांव के पास केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट : दो की मौत, कई घायल

1.5 करोड़ जमा करने के बाद मिली राहत
सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि चेक बाउंस विवाद से जुड़ी रकम में से 1.5 करोड़ रुपये संबंधित कंपनी के खाते में जमा कर दिए गए हैं। कंपनी की ओर से पेश वकील ने इसकी पुष्टि की। अदालत ने इसी आधार पर सजा पर अंतरिम रोक लगाते हुए जमानत देने का फैसला सुनाया।

पहले कोर्ट ने दिया था सरेंडर का निर्देश
इस मामले में पहले अदालत ने राजपाल यादव को सरेंडर करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। केस फाइल में दर्ज तथ्यों के अनुसार, अभिनेता पर पूर्व में दिए गए आश्वासनों को पूरा न करने का आरोप भी लगा था।

अब 18 मार्च को होगी अगली सुनवाई
फिलहाल अभिनेता को 18 मार्च तक कस्टडी से बाहर रहने की अनुमति मिली है। इसी दिन मामले की अगली सुनवाई होगी, जहां आगे की दिशा तय की जाएगी। राजपाल यादव ने भरोसा जताया है कि वह न्यायिक प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेंगे और सच सामने आएगा।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply