राहुल गांधी जनरल नरवणे की पुस्तक के प्रकाशन को लेकर बोले- हम पूर्व आर्मी चीफ पर करेंगे भरोसा

राहुल गांधी जनरल नरवणे की पुस्तक के प्रकाशन को लेकर बोले- हम पूर्व आर्मी चीफ पर करेंगे भरोसा

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की पुस्तक के प्रकाशन को लेकर भ्रम की जो स्थिति सामने आई है उसमें सही वही लगता है जो जनरल नरवणे कह रहे हैं। राहुल गांधी ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में इस बारे में पूछे गई पत्रकारों की सवाल पर कहा कि पूर्व सेना प्रमुख कहते हैं कि किताब छपी है और इसे ऑनलाइन खरीदा जा सकता है जबकि पुस्तक के प्रकाशक पेंगुइन इसके प्रकाशन से इनकार करता है। दुविधा की इस स्थिति में उन्हें लगा है कि पूर्व सेना प्रमुख सही बोल रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कह, “जनरल नरवणे का एक ट्वीट है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘मेरी किताब के लिंक पर क्लिक करें।’ मेरा कहने का तात्पर्य यह है कि या तो पूर्व सेना प्रमुख नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन प्रकाशन कंपनी। मुझे नहीं लगता कि पूर्व सेना प्रमुख झूठ बोलेंगे। पेंगुइन प्रकाशन कंपनी का कहना है कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है, जबकि अमेज़न पर पुस्तक उपलब्ध है।” उन्होंने कहा, “जनरल नरवणे कहते है, ‘कृपया 2023 में मेरी किताब खरीदें।’ मैं पेंगुइन प्रकाशन कंपनी के मुकाबले नरवणे जी पर अधिक विश्वास करता हूँ। क्या आप जनरल नरवणे के मुकाबले पेंगुइन प्रकाशन कंपनी पर अधिक विश्वास करते हैं। मेरा मानना है कि नरवणे जी ने अपनी किताब में कुछ ऐसे बयान दिए हैं जो भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए असुविधाजनक हैं। जाहिर है, आपको यह तय करना होगा कि पेंगुइन प्रकाशन कंपनी या पूर्व सेना प्रमुख में से कौन सच बोल रहा है।” राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते से संबंधित सवाल पर कहा कि अमेरिका के साथ जो व्यापार समझौता हुआ है, उसका कारण समझने के लिए आप इस पोस्टर को देख सकते हैं जिसमें लिखा है कि श्री मोदी ने ट्रंप के सामने सरेंडर कर दिया है।

ये भी पढ़े : फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज में देरी से परेशान मेकर्स, समझौते को तैयार?

‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ की कोई प्रति अभी तक प्रकाशित नहीं: पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने किया साफ, अनधिकृत कॉपी पर जारी चेतावनी
‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ (पीआरएचआई) ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के संस्मरण ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ की अनधिकृत प्रतियां उपलब्ध होने की खबरों के बीच कहा है कि इसके प्रकाशन का अधिकार केवल उसके पास है और यह पुस्तक अब तक प्रकाशित नहीं हुई है। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। प्रकाशन ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि पुस्तक की मुद्रित या डिजिटल- किसी भी रूप में कोई भी प्रति जारी नहीं की गई है।

प्रकाशक ने एक बयान में कहा, ”पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया यह स्पष्ट करना चाहता है कि भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे द्वारा लिखित आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के प्रकाशन अधिकार केवल हमारे पास हैं। हम यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि पुस्तक का प्रकाशन अब तक नहीं हुआ है।” बयान में कहा गया है कि कंपनी द्वारा पुस्तक की कोई भी प्रति ”मुद्रित या डिजिटल रूप में” प्रकाशित, वितरित, बेची या किसी अन्य तरीके से जनता के लिए उपलब्ध नहीं कराई गई है। प्रकाशक ने यह भी चेतावनी दी कि वर्तमान में प्रसारित हो रहे पुस्तक के संस्करण को कॉपीराइट उल्लंघन माना जाएगा। पिछले सप्ताह संसद परिसर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कथित तौर पर इस पुस्तक की एक प्रति दिखाते हुए देखा गया था।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply