नारायणपुर : जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, हमले में 2 नक्सली ढ़ेर

छत्तीसगढ़ रायपुर राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नारायणपुर| नारायणपुर में नक्सलियों और जवानों के बीच एक और मुठभेड़ हुई है। इस हमले में दो नक्सली का जवानों ने एनकाउंटर किया। धुर नक्सली इलाके अबूझमाड़ के गोमागाल के घने जंगल में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। जब नक्सलियों पर जवानों का पलड़ा भारी पड़ने लगा तो जंगल के आड़े छिप-छिपाकर नक्सली भाग निकले। वहीं मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों का एनकाउंटर भी किया। दोनों के शव के साथ – साथ 12 बोर बंदूक भी बरामद किए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। बात दें की, कल ही बस्तर के आईजी ने टेकल गुडेम में हुए नक्सली हमले में दो नक्सलियों के ढेर होने का दावा किया था। नई सरकार के नक्सली आतंक को खत्म करने की योजना के बाद नक्सली बौखलाए हुए है। जिससे आए दिन वे उत्पात मचा रहे है। हालांकि जवानों ने नक्सली आतंक को खत्म करने के लिए कमर कस ली है। सीआपीएफ के बटालियन जवान नक्सलियों के इलाकों में ही घुसकर कड़ी कार्रवाई कर रहे है।

Leave a Reply