प्रयागराज में वायुसेना का प्रशिक्षण विमान तालाब में गिरा, राहत-बचाव कार्य जारी

प्रयागराज में वायुसेना का प्रशिक्षण विमान तालाब में गिरा, राहत-बचाव कार्य जारी

उत्तर प्रदेश देश/प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बुधवार को भारतीय वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान उड़ान के दौरान एक तालाब में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारण, घटना के सटीक स्थान और विमान में सवार लोगों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। वायुसेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा कारणों से आसपास के इलाके को घेर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों को लेकर कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने भेजा नोटिस, शंकराचार्य होने पर उठाया सवाल
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply