अंबाला के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हडक़ंप, पुलिस अलर्ट

अंबाला के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हडक़ंप, पुलिस अलर्ट

देश/प्रदेश पंजाब राष्ट्रीय

एजेंसी, अंबाला। अंबाला के कई स्कूलों को बम से उडाऩे और हरियाणा को खालिस्तान बनाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इस धमकी की जानकारी स्कूल प्रबंधकों द्वारा एसपी अम्बाला को भेज दी गई है। कई स्कूलों में सुरक्षा की दृष्टि से अवकाश घोषित करके बच्चों को घर भेज दिया गया है। धमकी में 26 जनवरी को ट्रेनों में सफर नहीं करने की चेतावनी भी दी गई है और कहा गया है कि उस दिन ट्रेनों में बम धमाके होने हैं। सभी संबंधित स्कूलों में पाुलिस तैनात कर दी गई है।

बम विस्फोट का समय 2.11 बजे लिखा गया जिसके चलते पुलिस विभाग और संबंधित स्कूल प्रबंधकों की सांसे फूली रहीं। पुलिस विभाग और बम निरोधक दस्ते ने संबंधित स्कूलों की गहन चेकिंग की लेकिन कहीं से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिलने से राहत की सांस ली। अम्बाला शहर के पीकेआर जैन वाटिका पब्लिक स्कूल, पीकेआर जैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसए जैन सीनियर माडल स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल के अलावा एसडी विद्या मंदिर अम्बाला छावनी, केवी नंबर 1, दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित कई अन्य विद्यालयों में अलग अलग ग्रुपों में यह धमकी भरे ई मेल भेजे गए हैं।

ये भी पढ़े : झारखंड में मोड़ पर पलटी यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस, बलरामपुर के 5 लोगों की मौत, 95 घायल

इन मेलों में अभिभावकों से अपने बच्चों को बचाने का भेजा संदेश भेजा और हरियाणा के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर बताया है। डोमिनिक एलेक्जेंडर की ओर से भेजे गए ईमेल में हरियाणा को खालिस्तान बनाने की बात लिखी गई है। ईमेल में लिखा था कि ‘बम धमाका आज होवेगा, /2/11 बजे, अपने अपने बच्चों को बचाओ। सैनी दे 26 जनवरी प्रोग्राम न भेजो, धमाका सैनी दा होना नाले अमित शाह निशाने ते। हरियाणा तो दिल्ली ट्रेन सफर 26 जनवरी न करियो। अपने बच्चे बचाओ।’ इसी धमकी भरे ई मेल में कहा गया है कि ‘सिखों के शत्रु जय शंकर, शाह, डोभाल, हिंदू आतंकवाद चेहरे की तलाश है।’ बम निरोधक दस्ते ने शहर के ऐस जैन माडल स्कूल का चप्पा चप्पा खंगाला। ऐसे ही पुलिस ने धमकी मिलने वाले अन्य स्कूलों में भी कार्रवाई की।

सुरक्षा के तौर पर अभी तक छावनी और शहर के तीन स्कूलों में छुट्टी की जा चुकी है। यह मेल सोमवार को सुबह 8 बजकर 22 मिनट पर आई है। धमकी भरी मेल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन व अभिभावकों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर आ गया। पुलिस अब स्कूलों में पहुंचकर जांच करने में जुटी है कि ई मेल किसने की, कहां से की गई। आनन.फानन में स्कूलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। धमकी भरे ई मेल की पुष्टि करते हुए पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल के कन्वीनर अमित जैन एडवोकेट ने बताया कि मेल मिलने की जानकारी एसपी अम्बाला को भेज दी गई थी, पुलिस किसी भी समय चेकिंग के लिए स्कूल पहुंच सकती है। सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना चाहती।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply