मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से 6 मार्च तक,19 दिनों में होंगी 12 बैठकें

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से 6 मार्च तक,19 दिनों में होंगी 12 बैठकें

देश/प्रदेश प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का आगामी बजट सत्र फरवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। तय कार्यक्रम के अनुसार सत्र की शुरुआत 16 फरवरी 2026 से होगी और यह 6 मार्च 2026 तक चलेगा। इस दौरान कुल 12 बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस सत्र के दौरान राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट सदन में प्रस्तुत करेगी। बजट में प्रदेश के विकास से जुड़े अहम क्षेत्रों जैसे कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दिए जाने की संभावना है। बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में सरकार ने लगभग 4.21 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया था, ऐसे में इस बार भी कई बड़े और महत्वपूर्ण ऐलान हो सकते हैं।

ये भी पढ़े : विश्व के नंबर 3 बैडमिंटन खिलाड़ी एंटोनसन ने दिल्ली प्रदूषण के कारण इंडिया ओपन से नाम लिया वापस, लगा भयंकर जुर्माना
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply