जबलुपर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर ड्राइवर को नींद का झोंका आने से पलटी बस, 3 यात्रियों की मौत

जबलपुर प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, जबलपुर। जबलुपर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रविवार की सुबह एक यात्री बस पलट गई। बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री घायल हो गए हैं। दुर्घटना बरगी थाना क्षेत्र अंतर्गत रमनपुर घाटी की है। पुलिस के मुताबिक यात्री बस उत्तर प्रदेश के अयोध्या से महाराष्ट्र के नागपुर जा रही थी। जबलपुर-बरगी के मध्य बस के चालक को सुबह लगभग 4 बजे नींद का झोंका आ गया, जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर लहराते हुए सड़क के किनारे पलट गई।

इन तीन की हुई मौत
इस घटना में हैदराबाद निवासी मालम्मा (45), नागपुर निवासी शुभम मेश्राम (28) और अमोल खोड़े (42) की मौत हो गई। बस में 36 यात्री सवार थे। सुबह दुर्घटना के समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे।

यात्रियों में मची चीख-पुकार
बस पलटी यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिर गए, जिससे बड़ी संख्या में घायल हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला। दो की मौके पर मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल एक महिला को लखनौदान के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

घायल 25 यात्रियों को किया भर्ती
घायल 25 यात्रियों को भी भी लखनादौन के अस्पताल में भर्ती किया गया। प्रारंभिक जांच के बाद गंभीर चोट वाले यात्रियों को मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply