एजेंसी, मुंबई। मुंबई बीएमसी के लिए मतदान संपन्न होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। इन आंकड़ों ने महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मचा दी है। ‘जनमत’, ‘टाइम्स नाउ’ और ‘रुद्र रिसर्च’ के एग्जिट पोल के अनुसार, मुंबई में भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) को जबरदस्त झटका लग सकता है।
जनमत एग्जिट पोल: महायुति 138 सीटों के साथ सबसे आगे
‘जनमत’ के एग्जिट पोल के अनुसार, मुंबई की सत्ता पर पिछले 25 वर्षों से काबिज ठाकरे परिवार का किला ढहता नजर आ रहा है।
टाइम्स नाउ एग्जिट पोल : वोट शेयर में भी भाजपा अव्वल
– टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार, मुंबई में न केवल सीटों के मामले में बल्कि वोट शेयर के मामले में भी भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है।
– भाजपा + शिंदे की शिवसेना: 42-45% वोट शेयर
– शिवसेना (यूबीटी) + मनसे: 34-37% वोट शेयर
– कांग्रेस + वंचित बहुजन आघाडी: 13-15% वोट शेयर
– अन्य: 6-8% वोट शेयर
ये भी पढ़े : 8 महीने बाद तेजप्रताप की लालू फैमिली में वापसी : दही-चूड़ा भोज में पहुंचे लालू, बोले- अब वो साथ ही रहेंगे
लोकशाही-रुद्र रिसर्च एग्जिट पोल: महायुति को 121 सीटें
– लोकशाही और रुद्र रिसर्च के आंकड़ों में भी महायुति को जीत का प्रबल दावेदार बताया गया है।
– भाजपा + शिंदे शिवसेना: 121 सीटें
– उद्धव ठाकरे + राज ठाकरे + एनसीपी शरद पवार गठबंधन: 71 सीटें
– कांग्रेस + वंचित: 25 सीटें
– अन्य: 10 सीटें
उद्धव-राज की जोड़ी रही बेअसर?
इन चुनावों में करीब 20 साल बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ आए थे, जिसे मराठी वोट बैंक को एकजुट करने का बड़ा दांव माना जा रहा था। हालांकि, एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि मतदाताओं ने विकास और भाजपा गठबंधन के ट्रिपल इंजन वाले विकास पर ज्यादा भरोसा जताया है। यदि ये नतीजे हकीकत में बदलते हैं, तो यह उद्धव ठाकरे के लिए अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक झटका होगा।
16 जानवरों को आएंगे नतीजे
बता दें कि ये केवल एग्जिट पोल के अनुमान हैं। आधिकारिक चुनाव परिणाम शुक्रवार 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे, जिससे यह स्पष्ट होगा कि मुंबई का असली किंग कौन बनेगा।


