मध्य प्रदेश सरकार के लिए जनकल्याण और जन सेवा सर्वोपरि- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश/प्रदेश प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

माता-पिता भगवान से भी पहले आते हैं : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि माता-पिता भगवान से भी पहले आते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री विश्वास सारंग को अपने माता-पिता की स्मृति को मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाने के संकल्प को साधुवाद देता हूं। स्व. कैलाश सारंग केवल विश्वास सारंग के पिता नहीं, बल्कि हमारे जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक और पालक थे।

कार्यक्रम मातृ-पितृ सेवा का उदाहरण- वी.डी. शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वी.डी. शर्मा ने कहा कि श्रद्धेय स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग के जयंती को मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाने वाले मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने दूसरों के लिये प्रेरणा का काम किया। स्व. सारंग ने जो भूमिका संगठन के अंदर निभाई है, वो हमारे जैसे भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

समाज का हर बुजुर्ग माता-पिता के समान- मंत्री सारंग

मंत्री सारंग ने कहा कि पूज्य पिता जी स्व. कैलाश नारायण सारंग की पुण्यस्मृति में उनकी जयंती को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मातृ-पितृ भक्ति व सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। समाज का हर बुजुर्ग हमारे माता-पिता के समान है। उनकी सेवा करना हमारा सनातन धर्म हमें सिखाता है। भगवान श्री गणेश, प्रभु श्री राम एवं श्रवण कुमार का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि माता-पिता की भक्ति देवों की भक्ति के समान है। उनका पूजन करने से सभी देवों के पूजन का पुण्य प्राप्त हो जाता है। कार्यक्रम में करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर गुरुदेव सुदेश शांडिल्य महाराज ने कहा कि माता-पिता की सेवा से ही ईश्वर प्रसन्न होता है। गुफा मंदिर के महंत राम प्रवेश दास महाराज ने मंत्रोच्चारण से मातृ-पितृ भक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर सांसद आलोक शर्मा, पूर्व मंत्री सत्यनारायण जटिया, महापौर श्रीमती मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित अन्य वरिष्ठजन मौजूद थे। कार्यक्रम में 31 बेटियों का विधि-विधान से विवाह सम्पन्न करवाया गया। लगभग 1100 वरिष्ठजनों का सम्मान कर उपहार दिये गये। अतिथियों ने वरिष्ठजन की आरती की और सामूहिक चित्र निकलवाया।

कार्यक्रम सोशल मीडिया पर देशभर में नम्बर-1 पर हुआ ट्रेंड

स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती के अवसर पर मातृ-पितृ भक्ति की मिसाल पेश करते हुए हर वर्ग एवं हर समाज के लोगों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। सोशल मीडिया पर हैशटैग सारंग-मातृ-पितृ-भक्ति-दिवस के साथ युवाओं ने अपने माता-पिता को सम्मानित कर उनके फोटो-वीडियो फेसबुक, ट्विटर सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किये। मंत्री सारंग की पहल पर सोशल मीडिया पर देशभर में नं. 1 पर ट्रेंड हुआ। इसके साथ ही कार्यक्रम के लिये जारी किये गये नम्बर 8347477207 पर लाखों मिस्ड कॉल किये गये।

Leave a Reply