अटल जयंती पर एमपी ने रचा इतिहास, एक झटके में 2 लाख करोड़ का निवेश करने वाला पहला राज्य बना

अटल जयंती पर एमपी ने रचा इतिहास, एक झटके में 2 लाख करोड़ का निवेश करने वाला पहला राज्य बना

ग्वालियर देश/प्रदेश प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, ग्वालियर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एमपी को बड़ी सौगात दी हैं। उन्होंने दो लाख करोड़ निवेश परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण किया। दावा किया जा रहा है कि देशभर में एमपी पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां एकसाथ दो लाख करोड़ के कार्यों का शिला न्यास और भूमिपूजन किया गया है। बता दें कि अमित शाह ने ग्वालियर के दौरे पर हैं और यहां उन्होंने व्यापार मेले का शुभारंभ किया। यह ग्वालियर व्यापार मेला 1905 से संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही अटल म्यूजियम के उन्नयन का लोकार्पण भी किया गया है।

बढ़ेंगे रोजगार के नए अवसर- विधानसभा अध्यक्ष
इस आयोजन में एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ‘आज अटल जी का जन्मदिन है। इस खास मौके पर अमित शाह जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, केंद्रीय मंत्री सिंधिया भी मौजूद हैं। एमपी ग्रोथ समिट से प्रदेशभर में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।’

एमपी के लिए स्वर्णिम दिन- हेमंत खंडेलवाल
इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि ‘आज मध्य प्रदेश के लिए स्वर्णिम दिन है। इतिहास में ये दिन हमेशा याद रखा जाएगा। एमपी ग्रोथ समिट 2025 का आयोजन अटल जी के जन्म जयंती पर हो रहा है।’ उन्होंने कहा कि ‘आज ग्वालियर की पावन भूमि से अटल जी के संकल्पों को हम सभी लेते हैं।’

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा- ये उत्तरदायित्व का दिवस
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मेरे लिए ये एक औपचारिकता का दिवस नहीं है। ये उत्तरदायित्व का दिवस है। उन्होंने कहा कि ‘ग्वालियर के सपूत राष्ट्र के भारत रत्न अटल जी का जन्मदिन है। आज का दिवस ग्वालियरकी धरा से इतिहास के पन्नों में अंकित करने का काम एमपी ग्रोथ समिट के जरिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो साल में ही किया है।’ केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि ‘लोकतंत्र के लिए सुशासन जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह एमपी ग्रोथ समिट उसी सुशासन का उदाहरण है।’

एमपी को मिली ये बड़ी सौगात
– 02 लाख करोड़ निवेश परियोजना का भव्य शिलान्यास लोकार्पण हुआ
– ऊर्जा क्षेत्र की 03 परियोजना
– खनन 13 परियोजना
– पर्यटन 02 परियोजना
– स्वास्थ्य 03 परियोजना
– 01 लाख 93 हजार रोजगार का सृजन होगा

सिंधिया ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद
इस दौरन सिंधिया ने आगे कहा कि ‘केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की वजह से कानून भारत में मजबूत हुआ। 370 खत्म किया, नक्सवाद खत्म, आतंकवाद खत्म करते हुए नए भारत का निर्माण किया है। आज हम अटल जी को याद सिर्फ प्रधानमंत्री के लिए नहीं बल्कि, एक युगदृष्टा के रूप में करते हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘मेरे लिए आज भावनात्मक सम्बंध का दिन है, मेरी तीन पीढ़ी उनसे जुड़ी रही हैं। मेरी आजी अम्मा राजमाता ने अटल जी के साथ काम किया। अटल जी की सोच में राजनीति पद पाने का साधन नहीं बल्कि, जनता की सेवा का साधन था।’

केंद्रीय मंत्री ने निवेशकों का आभार जताया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ‘ आज डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में एमपी ग्रोथ समिट ने नया अध्याय लिखा है। सिंधिया ने मंच से ही उद्योगपतियों को भी धन्यवाद कहते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा उद्योगपतियों को धन्यवाद… क्योंकि उन्होंने एमपी में निवेश पर भरोसा जताया है।’

ये भी पढ़ें : नितिन गडकरी ने बताया ‘सेक्युलर’ का अर्थ, हिंदू-मुस्लिम विवाद के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

Leave a Reply