गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष जेठाभाई भरवाड़ ने दिया इस्तीफा, जिम्मेदारियों को बताया वजह

गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष जेठाभाई भरवाड़ ने दिया इस्तीफा, जिम्मेदारियों को बताया वजह

गुजरात देश/प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, गुजरात। गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष जेठाभाई भरवाड़ ने अपने “व्यस्तताओं” और अन्य जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। राज्य सरकार ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। भरवाड़ ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा के साथ गांधीनगर स्थित विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी के आधिकारिक आवास पर अपना इस्तीफा सौंपा। इसमें कहा गया है कि चौधरी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। भरवाड़ (75) को जेठाभाई अहीर के नाम से भी जाना जाता है। वह पंचमहल जिले के शेहरा निर्वाचन क्षेत्र से छह बार विधायक चुने गए। वरिष्ठ भाजपा विधायक सितंबर 2021 में पहली बार विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए थे और वह 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद फिर इस पद पर निर्वाचित हुए।

ये भी पढ़ें : भोपाल मे 7 हजार से अधिक पेड़ों की कटाई पर एनजीटी ने लगाई रोक

Leave a Reply